CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Eco Tourism : माओवादी छाया से उभरते बस्तर में पर्यटन को दिशा देने ‘कनेक्ट बस्तर’ की शुरुआत

Bastar Eco Tourism : माओवादी छाया से उभरते बस्तर में पर्यटन को दिशा देने ‘कनेक्ट बस्तर’ की शुरुआत

By Newsdesk Admin
23/08/2025
Share
Bastar Eco Tourism
Bastar Eco Tourism

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : कभी माओवादी हिंसा से जकड़ा रहा बस्तर अब शांति और विकास की नई राह पर बढ़ रहा है। सरकार की रणनीति और शांति बहाली के प्रयासों के बीच पर्यटन को विस्तार देने की दिशा में कदम उठाते हुए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ने शुक्रवार को ‘कनेक्ट बस्तर’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस पहल के तहत बस्तर के प्रमुख पर्यटक स्थलों को जोड़ते हुए एक टूरिस्ट सर्किट तैयार किया गया है और वहां तक पर्यटकों के आवागमन के लिए 10 विशेष वाहनों की सुविधा शुरू की गई है। कनेक्ट बस्तर के तहत टूरिस्ट सर्किट कोंडागांव के टाटामारी से चित्रकोट जलप्रपात, नारायणपाल मंदिर, तीरथगढ़, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, दंतेवाड़ा का दंतेश्वरी मंदिर और बारसूर के प्राचीन मंदिरों तक जोड़ा गया है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘पर्यटन के नजरिए से बस्तर का जंगल ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। अब हमारी कोशिश है कि यहां आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित और आसान यात्रा अनुभव मिले।’ जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा, ‘माओवादी छाया से निकल रहा बस्तर अब संस्कृति और पर्यटन की नई पहचान गढ़ रहा है। धुड़मारास को यूनेस्को से मान्यता मिलना इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। आने वाले समय में बस्तर पर्यटन के वैश्विक नक्शे पर अपनी अलग छाप छोड़ेगा।’

रोजगार और विकास की सौगात

कार्यक्रम में लगभग 1.70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसमें शासकीय आवास गृह निर्माण (59.92 लाख), नक्षत्र वाटिका का सुंदरीकरण (72.48 लाख) और पांच सरई शेड निर्माण (38.13 लाख) शामिल हैं। साथ ही कनेक्ट बस्तर थीम का विमोचन कर हितग्राहियों को चेक भी वितरित किए गए।

आनलाइन-आफलाइन बुकिंग सुविधा

पर्यटक इस सर्किट की बुकिंग आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर ईको विकास समिति गठित की गई है, जिसके पास पांच मारुति अर्टिगा, चार महिंद्रा बोलेरो और एक एक्सयूवी वाहन उपलब्ध हैं। बुकिंग इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर connect_bastar या वाट्सएप नंबर 82530-44935 पर की जा सकती है।

पैकेज दरें और आकर्षण

-पैकेज 1 (₹4499): बारसूर-सातधार, चित्रकोट जलप्रपात, दंतेवाड़ा दंतेश्वरी मंदिर, तीरथगढ़ जलप्रपात

-पैकेज 2 (₹4699): चित्रकोट जलप्रपात, धातु-टेराकोटा शिल्प कोंडागांव, टाटामारी केशकाल

-पैकेज 3 (₹2499): मादरकोंटा गुफा, तीरथगढ़ जलप्रपात, धुड़मारास व मांझीपाल

-पैकेज 4 (₹2499): चित्रकोट जलप्रपात, नारायणपाल मंदिर, मेंदरी घूमर व तामड़ा घूमर (जलप्रपात)

पुलिस को चकमा दे अभिरक्षा से भागा NDPS का आरोपी अमृतपाल, रायपुर DIG के आदेश पर 4 पुलिस वाले सस्पेंड
Railway Update Jagdalpur : किरंदुल-कोत्तावालसा ट्रैक पर मेन्टेनेन्स, आज जगदलपुर तक नहीं आएंगी यात्री ट्रेनें; कोरापुट रहेगा अंतिम पड़ाव
WhatsApp Trading Group Scam : युवक से 20 लाख की साइबर ठगी, मुनाफे का लालच देकर कराया निवेश
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर आया Update, देखिए सूची कब होगी शारीरिक नाप जोख और दक्षता परीक्षा
Child Sexual Assault Case Raipur : 9 वर्षीय बच्ची के मामले ने बाल आयोग को हाई अलर्ट पर डाल दिया ….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी
Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : बस्तर में नक्सलवाद…

Bangladesh Historic Win  :  ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार जीता टेस्ट मैच
Bangladesh Historic Win  :  ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार जीता टेस्ट मैच

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर…

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, चिदंबरम बोले- मुझे ऐसा कहे जाने पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में…

पहलगाम हमले के बाद PM मोदी का था साफ संदेश, आतंकियों को दुनिया में कहीं भी नहीं छोड़ेंगे: डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पहलगाम आतंकी…

PM Modi Big Announcements : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, महिलाओं के कई मुद्दों पर जोर

PM Modi Big Announcements : आने वाले समय में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?