CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rural Investment in Stock Market : अब ग्रामीण भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग और म्यूचुअल फंड में निवेश, पंचायतीराज मंत्रालय और सेबी चलाएंगी जागरूकता कार्यक्रम

Rural Investment in Stock Market : अब ग्रामीण भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग और म्यूचुअल फंड में निवेश, पंचायतीराज मंत्रालय और सेबी चलाएंगी जागरूकता कार्यक्रम

By Newsdesk Admin
24/08/2025
Share
Rural Investment in Stock Market
Rural Investment in Stock Market

सीजी भास्कर, 24 अगस्त : भारत का शेयर बाजार (Rural Investment in Stock Market)  तेजी से विस्तार कर रहा है। सरकार का दावा है कि कोरोना महामारी से पहले डीमैट और म्यूचुअल फंड खातों की संख्या पांच करोड़ थी, जो अब लगभग 13 करोड़ पहुंच चुकी है। बेशक, इसमें बड़ी भागीदारी शहरी खाताधारकों की है, लेकिन माना जा रहा है कि बाजार का आकार इस ओर बढ़ रहे ग्रामीणों के रुझान को इंगित करता है।

आत्मनिर्भर भारत के लिए सक्षम-समृद्ध और आत्मनिर्भर गांवों के सोच के साथ चल रही मोदी सरकार चाहती है कि (Rural Investment in Stock Market) में ग्रामीण भारत की हिस्सेदारी बढ़े। लेकिन ग्रामीण वित्तीय ज्ञान के अभाव में किसी प्रकार की धोखाधड़ी में न फंसें, इसके लिए पंचायतीराज मंत्रालय, सेबी के साथ मिलकर वित्तीय सारक्षरता अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत पंचायत प्रतिनिधियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा।

पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जुटे पंचायतीराज मंत्रालय ने ग्रामीणों को सुरक्षित और लाभकारी निवेश के प्रति जागरूक करने के लिए सेबी के साथ अभियान की चरणवार रूपरेखा बनाई है। अभियान के तहत सबसे पहले छह राज्यों में 3,874 मास्टर ट्रेनर का एक नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। इनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 1652, महाराष्ट्र में 574, झारखंड में 528, गुजरात में 500, जम्मू और कश्मीर में 504 और त्रिपुरा में 116 प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे। राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआइएसएम) अपने संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) के तहत पंचायतीराज संस्थाओं के संस्थानों को प्रशिक्षित करेगा।

सेबी द्वारा सूचीबद्ध प्रशिक्षक और पंचायतीराज संस्थानों के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर मिलकर जिला और ब्लाक स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित करेंगे। राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र (एनसीएफई) ग्राम स्तर पर वित्तीय साक्षरता को पहुंचाने की योजना पर काम करेगा। इस तरह ब्लाक और ग्राम स्तर पर निर्वाचित प्रतिनिधि विभिन्न समुदायों में (Rural Investment in Stock Market) के लिए वित्तीय साक्षरता के विश्वसनीय दूत के रूप में काम करेंगे। पायलट राज्यों और मास्टर ट्रेनर नेटवर्क से शुरू होकर यह कार्यक्रम धीरे-धीरे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंचाने की योजना है।

पंचायतीराज मंत्रालय के पास बड़ा जमीनी नेटवर्क

पंचायतीराज मंत्रालय के पास किसी भी अन्य विभाग या मंत्रालय की तुलना में जमीनी स्तर पर काफी बड़ा नेटवर्क है। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान, 29 राज्यों में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान, 27 राज्य पंचायत संसाधन केंद्र, 441 जिला पंचायत संसाधन केंद्र और 2,000 से अधिक ब्लाक पंचायत संसाधन केंद्र हैं। ग्रामीणों के बीच सक्रिय ढाई लाख ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि हैं, जो (Rural Investment in Stock Market) की जानकारी को सीधे आम लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

MP Medical College Expansion: एमपी के तीन जिलों में अगले साल शुरू होंगे नए मेडिकल कॉलेज, 450 MBBS सीटें बढ़ेंगी
IndiGo Airlines : इंडिगो संकट के बीच DGCA की बड़ी कार्रवाई, 4 इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Madarsa Girl Death Case : मदरसे में छात्रा की मौत, मौलवी पर हत्या का आरोप
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर में स्थायी शिक्षक की मांग, अभिभावकों और छात्रों का धरना जारी
Rojgar : छत्तीसगढ़ में युवाओं को मिलेगा नया उड़ान, राज्य समर्थन मिशन के तहत रोजगार की नई पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rapido Rider Crime
Raipur Rapido Rider Crime : बैंक जा रही महिला से रैपिडो राइडर की ठगी

Raipur Rapido Rider Crime : महिला की शिकायत…

​SAIL Recruitment 2026: राउरकेला स्टील प्लांट में 1110 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, ​स्टील सेक्टर में नौकरी का मौका

सीजी भास्कर, 24 जुलाई।​सरकारी कंपनी SAIL ने राउरकेला…

BDL Recruitment 2026
BDL Recruitment 2026 : भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन, ​रक्षा क्षेत्र में अवसर

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस…

Bhatapara News
Bhatapara News : महाराष्ट्र से ट्रेन में लाई जा रही अवैध शराब का भंडाफोड़, भाटापारा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क

भाटापारा में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक के विरोध में गरियाबंद में छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

देशभर में कथित NEET Paper Leak मामले को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?