CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jio Platforms IPO Bids : जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने तोड़े 12 रिकॉर्ड, 4.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की लगीं बोलियां

Jio Platforms IPO Bids : जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने तोड़े 12 रिकॉर्ड, 4.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की लगीं बोलियां

By Newsdesk Admin
24/10/2026
Share
Jio Platforms IPO Bids
Jio Platforms IPO Bids : जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने तोड़े 12 रिकॉर्ड, 4.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की लगीं बोलियां

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर । मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ (IPO) को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 30,213 करोड़ रुपये के इस सार्वजनिक निर्गम के लिए 4.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं। इस आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में 12 नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इसमें कुल 1.25 करोड़ से अधिक आवेदन मिले, जो अब तक किसी भी आईपीओ के लिए सबसे बड़ी संख्या बताई जा रही है। आईपीओ के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 23 अक्टूबर को समाप्त हुई। (Jio Platforms IPO Bids)

 

Contents
  • एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, पहले दिन ही रिकॉर्ड मांग : Jio Platforms IPO Bids
  • संस्थागत निवेशकों ने लगाईं सबसे बड़ी बोलियां
  • 26 अक्टूबर को अलॉटमेंट, 28 अक्टूबर को लिस्टिंग : Jio Platforms IPO Bids

यह भी पढ़ें : Indian Stock Market Fall : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी छह महीने के निचले स्तर के करीब

एक करोड़ से ज्यादा आवेदन, पहले दिन ही रिकॉर्ड मांग : Jio Platforms IPO Bids

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को कुल 1.25 करोड़ से अधिक आवेदन मिले। इससे पहले आवेदन का रिकॉर्ड 97.33 लाख था। इस बार खुदरा निवेशकों की भागीदारी भी ऐतिहासिक रही और इस श्रेणी में एक करोड़ से अधिक आवेदन आए। आईपीओ के पहले दिन ही निवेशकों ने 67,117 करोड़ रुपये की बोलियां लगाईं और इश्यू तीन गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ। अंतिम दिन तक यह आईपीओ 20 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका था।

 

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार की तेजी पर इस हफ्ते रहेगा इन 5 बड़े फैक्टर्स का असर, निवेशकों की नजर इन संकेतों पर

Jio Platforms IPO Bids
Jio Platforms IPO Bids : जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने तोड़े 12 रिकॉर्ड, 4.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की लगीं बोलियां

 

संस्थागत निवेशकों ने लगाईं सबसे बड़ी बोलियां

इस आईपीओ में संस्थागत निवेशकों की ओर से सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने 3.87 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाईं। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों, हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा शेयरधारकों की ओर से भी एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की मांग आई। शेयरधारकों के लिए आरक्षित श्रेणी में 18,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां मिलीं। इसके अलावा, छोटे और बड़े हाई-नेट-वर्थ निवेशकों के साथ कर्मचारियों की श्रेणी में भी आवेदन के नए रिकॉर्ड बने।

 

यह भी पढ़ें : Sensex Rally Today: अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेत से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला

 

26 अक्टूबर को अलॉटमेंट, 28 अक्टूबर को लिस्टिंग : Jio Platforms IPO Bids

आईपीओ के आकार और निवेशकों की मांग के लिहाज से जियो प्लेटफॉर्म्स ने सात रिकॉर्ड बनाए, जबकि आवेदनों की संख्या से जुड़े पांच रिकॉर्ड दर्ज किए गए। सार्वजनिक निर्गम खुलने से पहले ही कंपनी को संस्थागत निवेशकों से 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मांग मिली थी। इसके बाद 212 निवेशक खातों और योजनाओं को 8,110 करोड़ रुपये का एंकर आवंटन दिया गया। अब निवेशकों की नजर शेयर आवंटन पर है। शेयर अलॉटमेंट का आधार 26 अक्टूबर को तय होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयर 28 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : Stock Market Crash India : शेयर बाजार में भारी गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक लुढ़के

 

ख़बरें और भी हैं :Sensex Rally Today: अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेत से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला

Raipur T20 Match : रायपुर में आज टी-20 का रोमांच, इस रूट से पहुंचेंगे भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला देखने दर्शक
Raipur Police Commissioner System: छत्तीसगढ़ पुलिस में नया अध्याय, संजीव शुक्ला को मिली कमान
अंबेडकर जयंती पर कन्या भोज! बुजुर्ग ब्राह्मण ने 101 दलित कन्याओं के धोए पैर, कराया भोजन
वाराणसी में युवक की गुंडई, मामूली बात पर महिला पर तान दी राइफल
श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर और धर्मशाला… एयर स्पेस के चलते ये फ्लाइट्स हुईं प्रभावित, जानें डिटेल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Voter List Update : निकाय चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, भिलाई में 69 हजार वोटर कम, 30 अक्टूबर तक मौका
Bhilai Voter List Update : निकाय चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, भिलाई में 69 हजार वोटर कम, 30 अक्टूबर तक मौका

प्रारंभिक मतदाता सूची (Bhilai Voter List Update) जारी…

Gambling Raid
Gambling Raid : तालाब किनारे चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

ग्राम गाडाघाट में तालाब के किनारे ताश के…

Pamgarh Double Death Case : पामगढ़ में पार्षद और क्लीनिक संचालक की मौत से सनसनी, शराब सेवन और पैसों के विवाद की चर्चा
Pamgarh Double Death Case : पामगढ़ में पार्षद और क्लीनिक संचालक की मौत से सनसनी, शराब सेवन और पैसों के विवाद की चर्चा

घटना (Pamgarh Double Death Case) के बाद शराब…

Food Safety
Food Safety : दुर्ग-भिलाई में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, एक्सपायरी दूध व गंदगी के बीच बन रही मिठाइयां जब्त, सैंपल जांच के लिए भेजे

खाद्य सामग्रियों पर नकेल कसने के लिए खाद्य…

Chhattisgarh Board Exam Center Change : सीएम से शिकायत के बाद बदलेगा फैसला? 10-12 किमी दूर केंद्र भेजने पर फिर होगा मंथन
Chhattisgarh Board Exam Center Change : सीएम से शिकायत के बाद बदलेगा फैसला? 10-12 किमी दूर केंद्र भेजने पर फिर होगा मंथन

ऐसे में परीक्षा केंद्र बदलने के फैसले (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?