CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दर्द से तड़प रहे डॉग जिमी के लिए भगवान बनकर आया लैब्राडोर शैंपू

दर्द से तड़प रहे डॉग जिमी के लिए भगवान बनकर आया लैब्राडोर शैंपू

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share

ब्लड डोनेट कर बचाई जान

सीजी भास्कर, 26 अगस्त। आज नेशनल डॉग डे है, लेकिन इससे एक दिन पहले एक ऐसी खबर आई, जिसने सबका दिल छू लिया।

Contents
  • ब्लड डोनेट कर बचाई जान
  • डॉक्टरों की देखरेख में हुआ ब्लड डोनेशन का काम
  • खून मिलने के बाद डॉग की तबियत सुधर रही
एक लैब्राडोर डॉग ने दूसरे डॉग की जान बचाने के लिए अपना खून दिया. ये मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। जिस डॉग ने खून दिया उसका नाम शैम्पू है। उसने जिस डॉग को खून दिया उसका नाम जिमी है। दोनों फिमेल लैब्राडोर डॉग हैं। शैम्पू बिलासपुर के रहने वाले रूपेंद्र वैष्णों की डॉग है।

उसने जिस बीमार डॉग जिमी को खून दिया वो जांजगीर जिले की रहने वाली नीलिमा सूर्यवंशी की डॉग है। जिमी बीते कई दिनों से गंभीर बीमारी से परेशान थी। बीमारी के चलते उसको उल्टी-दस्त शुरू हो गई थी। उसकी हालत बहुत बिगड़ गई थी। उसके शरीर में केवल 2.5 ग्राम खून ही बचा था।

पशु चिकित्सक ने नीलिमा सूर्यवंशी को अपने डॉग की तत्काल ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सलाह दी, ताकि उसकी जान बच सके।

डॉक्टरों की देखरेख में हुआ ब्लड डोनेशन का काम

इसके बाद नीलिमा सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया के जरिये बिलासपुर के डॉग लवर रूपेंद्र वैष्णो से संपर्क साधा।

फिर रूपेंद्र ने बिना देरी के ये फैसला किया कि वो दो साल नौ महीने की अपनी डॉग शैम्पू का खून जिमी को डोनेट करेंगे।

फिर डॉक्टरों की देखरेख में शैम्पू का ब्लड जिमी को दिया गया। ब्लड डोनेट करने का ये काम बिलासपुर के सरकंडा स्थित एक निजी पशु चिकित्सालय में किया गया।

खून मिलने के बाद डॉग की तबियत सुधर रही

जिमी दो साल पांच महीने की है. शैम्पू का खून मिलने के बाद उसकी तबियत में सुधार आने लगा। अब धीरे-धीरे उसकी तबीयत सुधर रही है।

डॉग लवर रूपेंद्र वैष्णो ने बताया कि सरकंडा के डॉक्टर ने उनकी फिमेल डॉग से ब्लड डोनेट कराया।

बता दें कि यह मामला न केवल डॉग्स के लिए प्रेम और करुणा का उदाहरण है, बल्कि इंसानों को भी सीख देता है।
RSS चीफ की हिंदुओं को चेतावनी, कहा – “दुर्बल और असंगठित रहना अत्याचारों को निमंत्रण देना है” विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन
Activa Theft Gang Busted : रायपुर में 36 एक्टिवा चोरी करने वाला गिरोह ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 21 गिरफ्तार
Congress Padayatra 2025 : छत्तीसगढ़ में बदलेगी की राजनीतिक की हवा, रायगढ़ से भिलाई तक पदयात्रा करेंगे सचिन
Euthanasia India News 2026 : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से चर्चा में हरीश राणा, जानिए क्वाड्रिप्लेजिया कैसे बना 13 साल की बेबसी की वजह
Chhattisgarh Assembly Winter Session : नए विधानसभा भवन से नई बहस – विजन डॉक्यूमेंट से दूरी पर कांग्रेस को डिप्टी सीएम का सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

Lakhpati Didi Success Story
छत्तीसगढ़

Lakhpati Didi Success Story : गांव से राजधानी तक गूंजेगी सफलता की कहानी: गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी ‘लखपति दीदी’ लता साहू

06/01/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

RPF भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा… दो दलालों की तलाश, एडमिन ने बताया- उन दोनों ने ही दी थी चिट

09/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Sand Mining Scam Audio Leak: 10 लाख की डील पर बवाल, MLA और अफसरों पर लगे आरोप

19/09/2025
छत्तीसगढ़

शादी में गया परिवार, सूने घर में लाखों की चोरी

18/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?