CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कुत्तों को बोरे में भर ले जाते थे युवक, एक के लिए मिलते थे 2000 रुपये : Video

कुत्तों को बोरे में भर ले जाते थे युवक, एक के लिए मिलते थे 2000 रुपये : Video

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 26 अगस्त​। तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि कुत्तों के साथ बेहद क्रूरता की जा रही है।

कुत्तों का मुंह और चारों पैर रस्सी से बांध कर उनको बेरहमी से बोरे में भरा जा रहा है।

वीडियो में शामिल युवकों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं।

क्षेत्रीय लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि एक टेनरी संचालक पिछले कुछ दिनों से बाहरी युवकों को बुलाकर कुत्तों को पकड़वाता है।

कानपुर के थाना जाजमऊ क्षेत्र स्थित एमरॉल्ड गुलिस्तान के इस खुलासे में बताया जा रहा है कि कुत्तों को गंगा किनारे और जंगलों में ले जाकर छोड़ा जाता है। इसके बदले उन युवकों को प्रति कुत्ता 500 से 2000 रुपये तक इनाम दिया जाता है।

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि टेनरी संचालक दबंग किस्म का है, जिसके कारण कोई उसका विरोध करने की हिम्मत नहीं करता।

इस मामले पर अब खुफिया इकाई (एलआईयू) भी सक्रिय हो गई है और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

मामले की जानकारी थाना जाजमऊ पुलिस को भी मिली है। पुलिस के अनुसार एक पशु प्रेमी ने कुत्तों के साथ हो रही इस क्रूरता की शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पूरे मामले में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिन कुत्तों को बोरे में भरकर ले जाया जा रहा है, उन्हें एक दोपहिया वाहन से ढोया गया।

जब उस वाहन के नंबर की जांच की गई तो वह थाना चकेरी क्षेत्र का पाया गया।

अमानवीय कृत्य को लेकर भारी आक्रोश

पुलिस द्वारा जब उस नंबर पर संपर्क साधने की कोशिश की गई तो फोन स्विच ऑफ मिला।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस अमानवीय कृत्य को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

फिलहाल पुलिस और एलआईयू की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आगे विरोध तेज किया जाएगा। यह मामला न केवल पशु अधिकारों से जुड़ा है, बल्कि मानवता पर भी सवाल खड़ा करता है।

लुधियाना में नीले ड्रम से मिली युवक की रस्सी से बंधी लाश, मुस्कान रस्तोगी केस जैसी हैवानियत की आशंका
परमिशन लेकर की थी शादी’, पाकिस्तानी महिला से निकाह करने पर बर्खास्त CRPF जवान ने आरोपों से किया इनकार
दुर्ग सेंट्रल जेल सहित छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में क्विक रिएक्शन टीम गठित, कैदियों की विभिन्न अपराधिक गैंग से संबद्धता एवं हिस्ट्री पर रखी जा रही नजर
Minor Rape Conviction Gorakhpur: गोरखपुर में इंसाफ की मिसाल, 5 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा
MLA रिकेश ने श्याम नगर में 15 लाख के डोम शेड का भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir Champa News
Janjgir Champa News : जांजगीर-चांपा में दो अलग घटनाओं में मौत, पेड़ से मिला युवक का शव, छात्र की भी गई जान

जिले में अलग-अलग घटनाओं में 40 साल के…

Korba Murder Case
Korba Murder Case :  लिव-इन पार्टनर की मौत के बाद सेप्टिक टैंक में मिला शव, बदबू से खुला हत्या का राज

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव-इन पार्टनर की…

Mahanadi Water Dispute
Mahanadi Water Dispute :  साय और ओडिशा सीएम की मुलाकात में महानदी पर चर्चा, समाधान को लेकर बनी उम्मीद

राज्यों से जुड़े मुद्दों, विकास और आपसी सहयोग…

DUSU Election
DUSU Election :  डूसू चुनाव में NSUI का खाता नहीं खुला, अब उम्मीदवार चयन और रणनीति पर होगी समीक्षा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजों के बाद…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में बदली रायपुर की यातायात व्यवस्था, 27 सितंबर तक दिनभर भारी वाहनों की नो-एंट्री

गणेशोत्सव के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?