CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में म्यूल खाताधारकों पर पुलिस की कार्रवाई: ठगों को कमीशन पर खाते देते थे, ₹1.5 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा..

रायगढ़ में म्यूल खाताधारकों पर पुलिस की कार्रवाई: ठगों को कमीशन पर खाते देते थे, ₹1.5 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा..

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अलग-अलग बैंक से डेढ़ करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन-देन का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच की और म्यूल खाताधारकों पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साइबर अपराधियों द्वारा ठगी से मिले रकम के लेन-देन के लिए अलग-अलग लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था।

इन खातों की जांच में रायगढ़ के कई बैंक शाखाओं में करीब 1.52 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेन-देन सामने आया था। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय रायपुर की तकनीकी सेल से मिले प्रतिवेदन के आधार पर चक्रधरनगर पुलिस ने 3 फरवरी को 59 बैंक खाताधारकों और अन्य संबंधितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

मामले की जांच की जा रही थी। जहां छह म्यूल खाताधारकों के नाम सामने आने पर चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

ये हैं पकड़े गए आरोपी पुलिस ने जिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसमें जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के म्यूल खाताधारक शामिल हैं।

इसमें तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम कोडकेल निवासी पुष्कर पटेल 24 साल, गुणाचंद पटेल 20 साल, पवन पोर्ते 24 साल, चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बेलरिया निवासी नवीन गुप्ता 26 साल, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के धनागर निवासी पुष्पेंद्र पटेल 26 साल, सक्ति जिला के ग्राम तुलसीडीह निवासी यशवंत धिरहे को पकड़ा गया है।

पूर्व में 4 लोगों को पकड़ा गया था पुलिस ने बताया कि आरोपी कमीशन के लिए अपने बैंक खाते साइबर ठगों को सौंप देते थे। जिनके माध्यम से ठगबाजों द्वारा धोखाधड़ी से मिले रुपए को ट्रांसफर करने व निकालने के लिए उनका इस्तेमाल करते थे। इससे पहले इस मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

नशीले टेबलेट बेच कर आरोपी ने खरीदी बाईक, 50 हजार की Alppazolam Tablet के साथ भिलाई के चार युवक बैकुंठ धाम मैदान से पुलिस गिरफ्त में, पूछताछ जारी
Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय
Guru Tegh Bahadur Jayanti 2025 : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिला पंजाब सरकार का आमंत्रण
Ayushman Bharat Chhattisgarh Ranking : आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ छत्तीसगढ़
Digital Agriculture : क्यू आर कोड स्कैन कर किसान सीधे बेच सकेंगे अपनी फसल, बिचौलियों से मिलेगी निजात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?