CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, शव के पास गाना गाता रहा आरोपित

बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, शव के पास गाना गाता रहा आरोपित

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share
Mother Murder in Jashpur
Mother Murder in Jashpur

सीजी भास्कर, 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

Contents
  • पुलिस को काबू करने में पसीना छूटा
  • मानसिक रोगी होने की आशंका
  • गांव में दहशत, जांच जारी

कुनकुरी थाना क्षेत्र के बेहराटोली मोहल्ले में एक युवक ने अपनी 70 वर्षीय मां की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव के पास बैठकर लोकगीत गाता रहा और मिट्टी से खेलता रहा।

पुलिस ने मामले को (Mother Murder in Jashpur) के तौर पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(Mother Murder in Jashpur : बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, शव के पास गाना गाता रहा आरोपित)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार की सुबह अचानक घर से चीख-पुकार सुनाई दी।

पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर खून से लथपथ गुला बाई का शव पड़ा हुआ था। 

शव के पास ही उनका बेटा जीत राम यादव हथियार लहराते हुए बैठा था और लोकगीत गा रहा था। दृश्य इतना भयावह था कि लोगों के होश उड़ गए। आरोपित पड़ोसियों को शव के पास जाने नहीं दे रहा था और धमकी दे रहा था कि जो भी पास आएगा, उसे मार डालेगा।

पुलिस को काबू करने में पसीना छूटा

सूचना पर कुनकुरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित लगातार कुल्हाड़ी लहराते हुए पुलिस को भी धमका रहा था और शव के पास से हटने को तैयार नहीं था।

टीम ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो बल प्रयोग कर आरोपित को काबू में किया गया।

पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उससे हथियार छीनकर हिरासत में लिया और (Mother Murder in Jashpur) मामले की जांच शुरू कर दी।

मानसिक रोगी होने की आशंका

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपित की हरकतें सामान्य नहीं थीं। हत्या के बाद वह शव के पास बैठकर छोटा नागपुर क्षेत्र का एक लोकगीत “मैं रह ना पाऊंगा तो तेरे पास चला आउंगा सोना…” गाता रहा और घर की मिट्टी उखाड़कर खेलता रहा।

उसकी इन अजीब हरकतों से अंदेशा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपित की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। हालांकि यह भी जांच की जा रही है कि कहीं घटना के समय उसने नशा तो नहीं किया था।

गांव में दहशत, जांच जारी

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जीत राम की गतिविधियां पहले से ही असामान्य थीं। उसकी मां गुला बाई ने कई बार पड़ोसियों से बेटे की मानसिक स्थिति पर चिंता जताई थी।

घटना के बाद परिजन और गांव के लोग स्तब्ध हैं और माहौल गमगीन हो गया है।

पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि (Mother Murder in Jashpur) मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 

आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा “मामले में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आरोपित जीत राम की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। इसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपित नशे में तो नहीं था। सभी पहलुओं की गहराई से जांच होगी।”

Chhattisgarh GDP Vision 2047 : छग की जीडीपी 5 लाख करोड़ से बढ़ाकर 75 लाख करोड़ करने का लक्ष्य, सीएम बोले…
स्कूल टीचर की शर्मनाक हरकत – छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सस्पेंडेड शिक्षक गिरफ्तार
Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील
Free Blood Test Camp: अटल जयंती पर स्वास्थ्य को समर्पित पहल, विधायक कार्यालय में 3 साल तक रोज़ाना नि:शुल्क जांच
Wildlife Conservation : टाइगर रिजर्व में दिखा पश्चिमी घाट का दुर्लभ वन्यजीव, पर्यटकों में रोमांच और उत्साह का माहौल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?