CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूर्व विधायक रजनीताई उपासने का निधन, रायपुर ने खोई अपनी पहली महिला विधायक

पूर्व विधायक रजनीताई उपासने का निधन, रायपुर ने खोई अपनी पहली महिला विधायक

By Newsdesk Admin
27/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 अगस्त।‌छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर की पूर्व विधायक रजनीताई उपासने का देर शाम निधन हो गया।

Contents
  • रायपुर की पहली महिला विधायक थीं रजनीताई
  • राजनीति में सक्रिय भूमिका
  • राजनीतिक सफर को दी श्रद्धांजलि

वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और रायपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

उनके बेटे और भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।

रायपुर की पहली महिला विधायक थीं रजनीताई

साल 1977 रायपुर की राजनीति के लिए ऐतिहासिक रहा। इसी साल शहर को पहली बार एक महिला विधायक मिलीं।

उस समय 46 वर्षीय रजनीताई उपासने को जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था। 

उन्होंने कांग्रेस नेता शारदा चरण तिवारी को कड़ी टक्कर देकर जीत दर्ज की थी। यह जीत रायपुर की राजनीति में एक नया अध्याय साबित हुई।

राजनीति में सक्रिय भूमिका

रजनीताई का राजनीतिक जीवन संघर्षों और आंदोलनों से भरा रहा। वे शुरू से ही जनसंघ की सक्रिय कार्यकर्ता रहीं।

आपातकाल के बाद हुए आंदोलनों में उनकी अहम भूमिका रही। 1977 से 1980 तक उन्होंने विधायक के रूप में रायपुर का प्रतिनिधित्व किया। 1980 में विधानसभा भंग होने तक उनका कार्यकाल रहा।

हालांकि, जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर टूटने के बाद उन्हें दोबारा टिकट नहीं मिला।

आज तक कोई महिला विधायक नहींरायपुर विधानसभा क्षेत्र की यह भी खासियत है कि 1977 के बाद से अब तक यहां कोई महिला विधायक नहीं चुनी गई। 

रजनीताई उपासने इस सीट से चुनकर आने वाली एकमात्र महिला विधायक रही हैं।

राजनीतिक सफर को दी श्रद्धांजलि

उनके निधन के बाद रायपुर और छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर है।

 राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी नाकाम: स्कूटी से रायपुर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार, कीमत 3 लाख रुपए…
भिलाई का स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी, दुर्ग का हाईटेक और एसआर हास्पीटल सहित 15 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों के निलंबन से चिकित्सा जगत में हड़कंप, रायपुर-बिलासपुर के अस्पतालों पर भी गिरी गाज
Raipur Job Placement Camp 2026: राजधानी रायपुर में 5 दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव शुरू, 500+ पदों पर सीधी भर्ती
रायपुर में युवक ने लगाई होटल के कमरे में फांसी:सुसाइड नोट में लिखा- मानसिक रूप से परेशान हूं, खुद रस्सी लेकर आया था युवक
Auditorium Construction : सीएम साय के गृह जिले में ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए इतने करोड़ रुपये की मिली मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच
Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच

तारा कोल ब्लॉक को लेकर चल रही चर्चाओं…

PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ
PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

सरकार के इस फैसले से शहरी गरीबों के…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

Rajnandgaon Thef Case : पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी…

Ration Shop Action Raigarh : राशन में 31.76 लाख की गड़बड़ी, FIR के बाद संचालक गिरफ्तार
Ration Shop Action Raigarh : राशन में 31.76 लाख की गड़बड़ी, FIR के बाद संचालक गिरफ्तार

कुल 31.76 लाख रुपये के खाद्यान्न की गड़बड़ी…

Raigarh ITI Rojgar Mela : युवाओं के लिए खुला नौकरी का दरवाजा, 21,500 तक मिलेगी सैलरी
Raigarh ITI Rojgar Mela : युवाओं के लिए खुला नौकरी का दरवाजा, 21,500 तक मिलेगी सैलरी

रायगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?