CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 4 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा…अब तक 14 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

4 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा…अब तक 14 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अगस्त। महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। दिल दहला देने वाला ये हादसा राज्य के पालघर जिले के विरार में हुआ।

Contents
  • इमारत के बिल्डर को हिरासत में लिया गया
  • गैरकानूनी थी इमारत

यहां जिस चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहा उसका नाम रमाबाई अपार्टमेंट था। इमारत का एक हिस्से के ढह जाने से 14 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

मृतकों में एक मां बेटी की जोड़ी भी शामिल है। एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।

राहत और बचाव का काम जोर शोर से चल रहा है। दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अब तक कुल 17 लोगों का पता चला है। इमारत के मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।

इमारत मंगलवार देर रात ढही। विरार के नारंगी फाटा स्थित रामू कंपाउंड स्थित स्वामी समर्थ नगर में रमाबाई अपार्टमेंट नामक चार मंजिला इमारत 2012 में बनाई गई थी।

वसई-विरार नगर निगम ने इसे बेहद खतरनाक इमारत घोषित किया हुआ था।

इमारत के बिल्डर को हिरासत में लिया गया

इसके बाद भी इस इमारत में नागरिक रह रहे थे। हादसे के बाद वसई-विरार नगर निगम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इमारत के बिल्डर को हिरासत में ले लिया है।

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की दो टीमें मौके पर राहत कार्य कर रही हैं। पालघर जिले की कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे हो सकते हैं।

शुरुआत में मलबा हटाने का काम हाथों से किया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस इलाके में ये इमारत थी वो बहुत ही तंग है, जिससे भारी मशीनें नहीं पहुंच पा रही थीं।

हालांकि अब मलबे को हाटने में मशीनें लगी हैं। अब काम तेजी से किया जा रहा है।

ये बात वसई-विरार नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर गिल्सन गोंसाल्वेस ने बताई।

गैरकानूनी थी इमारत

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की ओर से बताया गया कि जिस चॉल पर इमारत का हिस्सा गिरा, उसमें कोई नहीं था।

आसपास की दूसरी चॉलें भी खाली करा दी गई हैं। वहां के लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हैं।

इमारत के गैरकानूनी होने की बात भी सामने आ रही है। वसई-विरार नगर निगम ने स्पष्ट किया कि इस इमारत को बनाने के लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई थी।
महेंद्र भट्ट ने की जातिगत जनगणना के फैसले की तारीफ, कहा- कल्याणकारी योजनाओं को मिलेगा बल
US Diplomat का बड़ा बयान: “ये मोदी का युद्ध है…” – भारत-रूस तेल सौदे पर उठाए सवाल, टैरिफ राहत को रखी शर्त
आजादी के 78 साल बाद छत्तीसगढ़ में सुकमा के इस गांव में गूंजी दूरदर्शन की आवाज, अब ग्रामीण बच्चों समेत देख रहे हैं टीवी पर खबरें
मृतक की पत्नी अकेले अपना नाम सम्पत्ति में नहीं चढ़ा सकती, नगर पालिका की एकतरफा कार्रवाई निरस्त कराने और थाना के टीआई को नोटिस, महिला आयोग की 297वीं सुनवाई में आज….
Janjgir Road Accident : एनएच-49 पर भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रहे पांच लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ESIC अस्पताल के पास विकसित भ्रूण मिलने से सनसनी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

रायपुर के रावाभाठा के हृदयलाल चौक पर स्थि…

Awas Plus 2.0
Awas Plus 2.0 : 268 परिवारों के नाम पढ़े गए ग्राम सभा में, अब जांच के बाद तय होगा किसे मिलेगा पक्के घर का लाभ

रिपोर्टर : ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 24…

Rajnandgaon Jain Samaj
Rajnandgaon Jain Samaj : राजनांदगांव जैन समाज की वरिष्ठ श्राविका सोनी बाई भंसाली का निधन, 86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

सीजी भास्कर, 24 जून। जैन समाज के लिए…

Railway Track Safety : पावर हाउस स्टेशन के पास ट्रैक में मिली गंभीर खामी, समय रहते सूचना मिलने से टला बड़ा हादसा, VIDEO

Railway Track Safety : भिलाई के पावर हाउस…

Hamar Lab : मुफ्त जांच की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, आखिर क्यों बंद होने लगीं सरकारी लैबें

सीजी भास्कर, 24 जून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?