CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घर में चोरी करने आया चड्डी गैंग, USA में बैठी बेटी ने चोरों का प्लान ऐसे किया फेल…

घर में चोरी करने आया चड्डी गैंग, USA में बैठी बेटी ने चोरों का प्लान ऐसे किया फेल…

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share

Contents
  • बेटी ने कैमरे में चोरों को घुसते देखा
  • चोरों ने अन्य घर से चुराया था 100 ग्राम सोना

सीजी भास्कर, 28 अगस्त। एक बुज़ुर्ग दंपत्ति के घर में चोर घुसे थे, लेकिन उनकी बेटी ने अमेरिका से घर में चोरी होने से बचा ली।

घटना कर्नाटक के बागलकोट के मुधोल की है।

मुधोल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मुधोल में एक घर में चार चोर घुसे थे। सभी चोर चड्डी गैंग के बताए जा रहे हैं।

चोर जब घर में घुसे तो उनके सिर पर मंकी कैप थी। चेहरे पर मास्क था। उनके शरीर पर शर्ट थी।

हालांकि चोरों ने पैंट की जगह शॉर्ट्स पहने थे। चोर मुधोल में सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी इंजीनियर हनुमंत गौड़ा के घर में घुसे।

घर के अंदर रह रहे बुज़ुर्ग दंपत्ति को चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चला, लेकिन अमेरिका में बैठी हनुमंत गौड़ा की बेटी श्रुति को पता चल गया कि उसके घर में चोर घुस गए हैं।

ये पूरी घटना 26 अगस्त रात 1 बजे की बताई जा रही है।

बेटी ने कैमरे में चोरों को घुसते देखा

हनुमंत गौड़ा के घर में सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं। उनकी बेटी श्रुति ने सीसीटीवी कैमरे को अपने मोबाइल से कनेक्ट करके रखा था। वो वहीं से घर को देखती थी।

26 अगस्त की रात भी मोबाइल से कनेक्ट सीसीटीवी कैमरे के जरिये घर में देख रही थी, तभी उसको घर में चार चोर आते दिखाई दिए। फिर उसने तुरंत अपने पिता हनुमंत गौड़ा को फोन करके बताया कि घर के अंदर चोर घुस आए हैं।

चोरों ने अन्य घर से चुराया था 100 ग्राम सोना

इसके बाद हनुमंत गौड़ा उठे और कमरे से बाहर आकर दरवाजा खोलकर देखा तो चोर जा चुके थे।

इस तरह श्रुति ने अमेरिका में बैठे-बैठे अपने घर में चोरी होने से बचा ली। हनुमंत गौड़ा के घर में घुसने से पहले गिरोह अशोक करिहोन्ना के घर में भी घुसा था। चोरों ने अशोक करिहोन्ना के घर से 100 ग्राम सोना चुराया और फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस ने इस चड्डी गैंग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

पुलिस को जल्द से जल्द चड्डी गैंग के चोरों को पकड़ना होगा, ताकि भविष्य में ऐसी और चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।
बाबा बागेश्वर ने कैसे मनाया बर्थडे? उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Bhilai Breaking 🛑 संतोषी पारा में दो परिवारों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
Major accident averted at Delhi airport : SWISS फ्लाइट के इंजन में खराबी, 232 यात्रियों की जान बची
Bathing in the river was heavy : दो बच्चों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत
Mahadev Breaking : सिपाही सहदेव यादव के बाद महादेव ऐप सट्टा मामले में सस्पेंड एएसआई चंद्रभूषण का Fund मैनेजर किशन वर्मा भी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में EOW की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?