CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP जिलाध्यक्ष के बेटे से 7 लाख की ठगी, हेल्थकेयर फ्रेंचाइजी का झांसा दे ऐंठे रुप​ये

BJP जिलाध्यक्ष के बेटे से 7 लाख की ठगी, हेल्थकेयर फ्रेंचाइजी का झांसा दे ऐंठे रुप​ये

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के बेटे से 6.90 लाख रुपए की ठगी हो गई है।

Contents
  • जानिए क्या है पूरा मामला ?
  • पैसे जमा कराए, फ्रेंचायजी देने में आनाकानी
दो युवकों ने हेल्थ केयर क्षेत्र की नामी संस्था टस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की छत्तीसगढ़ की फ्रेंचायजी दिलाने का झांसा दिया और पैसे ले लिए।

जब एजेंसी देने के लिए जगह बदलने का दबाव डाला गया तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

इस मामले में रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के बेटे कुणाल जायसवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसे सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिखा, जिसमें टस्कर ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा हेल्थ केयर के संबंध में जांच परीक्षण की सर्जिकल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो में फ्रेंचाइजी दिए जाने की जानकारी मिली।

कुणाल ने विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर संपर्क किया। उन्होंने वर्किंग मॉडल की जानकारी देकर बुकिंग के लिए एक लाख रुपए की मांग की।

पैसे जमा कराए, फ्रेंचायजी देने में आनाकानी

कुणाल जायसवाल ने 12 अप्रैल 2024 को UPI के माध्यम से एक लाख रुपए जमा करा दिया।

27 मई 2024 को विकास पाल का फोन आया, उसने खुद को कंपनी का प्रबंधक बताते हुए फ्रेंचायजी फीस 5,90,000 रुपए जमा कराने कहा। कुणाल जायसवाल ने 5,90,000 रुपए टस्कर ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेड के खाते में RTGS के माध्यम से जमा करा दिया।

पैसे जमा कराने के बाद कंपनी के मैनेजर विकास पाल और प्रसून पाल का नई दिल्ली से फोन आया।

उन्होंने लोकेशन बदलने के लिए दबाव बनाने लगे। 

कुणाल जायसवाल ने स्पष्ट कर दिया कि मेरे पास जो जगह है उसके अलावा अन्य स्थल नहीं है।

आपके कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा मेरे बताए गए जगह में आकर जगह की पुष्टि होने के बाद ही मैंने राशि भेजी है। इसके बाद भी विकास पाल और प्रसुन्न पाल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

इसके बाद कुणाल जायसवाल ने मामले की रिपोर्ट बैकुंठपुर थाने में दर्ज कराई। 

रिपोर्ट पर पुलिस ने विकास पाल और प्रसुन्न पाल के खिलाफ धारा 3(5), 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। बैकुंठपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh Monsoon Update : उमस से बढ़ी परेशानी, अगले 24 घंटे में बारिश और तेज हवाओं के आसार
पीएम मोदी ने सुनाई बालाघाट की सूमा की सक्सेस स्टोरी:मन की बात में कहा- दीदी कैंटीन और थर्मल थैरेपी से बनीं आत्मनिर्भर
CG Electricity Bill : महंगाई की मार के बीच जनता को करंट देने की तैयारी में छत्तीसगढ़ सरकार!
Illegal Mining Crackdown Bastar: खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई, 9 दिन में पोकलेन समेत 16 वाहन जब्त
Bastar Development : बंदूक के साए से निकलकर सुशासन की राह पर दौड़ा सुकमा, बाइक से नक्सल गढ़ पहुंचे कलेक्टर-सीईओ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

जनता की मांग को प्राथमिकता : Road Project Vaishali Nagar
Road Project Vaishali Nagar : वैशाली नगर को बड़ी सौगात: विधायक रिकेश सेन की पहल से 7.06 करोड़ की सड़क स्वीकृत, मेडिकल कॉलेज तक पहुंच होगी आसान

सीजी भास्कर, 18 जून। विधायक रिकेश सेन की…

Chhattisgarh Weather : मानसून की रफ्तार आखिर क्यों थम गई, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लोग कर रहे बारिश का इंतजार

सीजी भास्कर, 18 जून। देश के कई हिस्सों…

IND vs AFG : 400 रन बनाने के बाद भी क्यों बनी अनोखी कहानी, गिल और किशन ने रचा ऐसा रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं हुआ

सीजी भास्कर, 18 जून। लखनऊ के इकाना स्टेडियम…

Air Force Officer : शहीद बेटे की विदाई के बाद परिवार में क्यों बढ़ा विवाद, सहायता राशि को लेकर उठे कई सवाल

सीजी भास्कर, 18 जून। देश के लिए जान…

Ram Mandir : राम मंदिर में ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बढ़ी हलचल, एक फैसले ने बढ़ाई चर्चाएं

सीजी भास्कर, 18 जून। अयोध्या में इन दिनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?