CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ranu Sahu Case : रानू साहू की मुश्किलें फिर बढ़ीं, तुलसी गांव की संपत्तियों की जांच करेगा पीडब्ल्यूडी

Ranu Sahu Case : रानू साहू की मुश्किलें फिर बढ़ीं, तुलसी गांव की संपत्तियों की जांच करेगा पीडब्ल्यूडी

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share
Ranu Sahu Case
Ranu Sahu Case

सीजी भास्कर, 28 अगस्त : निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू (Ranu Sahu Case) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। कोयला घोटाले में अंतरिम जमानत पर रिहा रानू साहू के खिलाफ अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जांच शुरू कर दी है। गरियाबंद जिले के तुलसी गांव स्थित उनके मकान, फार्म हाउस और दुकानों की जांच पीडब्ल्यूडी की टीम करेगी। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से इन संपत्तियों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

पीडब्ल्यूडी ने रायपुर संभाग क्रमांक-दो को जांच की जिम्मेदारी दी है। विभागीय टीम यह पता लगाएगी कि इन भवनों का निर्माण कब हुआ, इसमें कितना खर्च आया और उपयोग की गई सामग्री की मौजूदा कीमत कितनी है। मकान, फार्म हाउस में लगे झूमर, फॉल सीलिंग, मॉड्यूलर किचन, महंगे इलेक्ट्रानिक्स, इंटीरियर डेकोरेशन और फर्नीचर की भी जांच होगी।

खास बात यह है कि ये संपत्तियां कृषि भूमि पर बनी हुई हैं और बिना पंचायत की अनुमति (NOC) के निर्माण किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार यह निर्माण नियमों के विरुद्ध हुआ है और पहले राजस्व विभाग ने जमीन को सील भी किया था। वर्तमान में यहां धूम कैलिफोर्निया नामक रेस्टोरेंट संचालित है। तुलसी गांव की 0.622 हेक्टेयर भूमि पर यह निर्माण अरुण कुमार साहू और लक्ष्मी साहू के नाम दर्ज है।

गौरतलब है कि 22 जुलाई 2023 को ईडी ने रानू साहू (Ranu Sahu Case) को कोयला और डीएमएफ घोटाले में गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट से 3 मार्च 2025 को उन्हें सशर्त जमानत मिली, जिसमें कहा गया है कि वह राज्य से बाहर रहेंगी और केवल जांच या सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ आ सकेंगी। फिलहाल ईओडब्ल्यू इन संपत्तियों के निर्माण खर्च, अनुमति और वास्तविक आय के बीच अंतर की गहन जांच कर रही है।

हत्याकांड: शादी से एक दिन पहले छिन गया बेटा, तीन परिवारों का सहारा एक साथ खत्म
Rail Minister Press Conference Chhattisgarh: वर्चुअल ब्रीफिंग में अफसरों की झपकी, विकास के दावों पर सवाल
Civil Defence : आपदा नहीं बने संकट…! छत्तीसगढ़ ने तैयार की नागरिक सुरक्षा की पुख्ता योजना
Baiga Health Crisis : बैगा अंचल में बीमारी ने बढ़ाई चिंता, कई गांवों में पहुंची मेडिकल टीम; 96 बच्चे अस्पताल में भर्ती
HPV Vaccination : सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा की ओर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, 1.66 लाख बालिकाओं को लगा टीका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mirzapur The Movie : तीसरे दिन 36 करोड़ की कमाई, 100 करोड़ क्लब से बस इतना दूर मिर्जापुर
Mirzapur The Movie : तीसरे दिन 36 करोड़ की कमाई, 100 करोड़ क्लब से बस इतना दूर मिर्जापुर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) ने बॉक्स…

Durg Employee Threat FIR
Durg Employee Threat FIR : केबल कर्मचारी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दो लोगों पर FIR

Durg Employee Threat FIR :पुलिस अब शिकायत में…

Bhupesh Baghel : सीएम साय के बयान पर भूपेश का पलटवार, बोले- भाजपा ने अंग्रेजों से सीखी ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति
Bhupesh Baghel : सीएम साय के बयान पर भूपेश का पलटवार, बोले- भाजपा ने अंग्रेजों से सीखी ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति

छत्तीसगढ़ की सियासत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Chhattisgarh Mausam : दो दिन बाद बढ़ेगी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट
Chhattisgarh Mausam : दो दिन बाद बढ़ेगी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून (Chhattisgarh Mausam)  की रफ्तार फिलहाल…

High Court Sharia Court Verdict
High Court Sharia Court Verdict : धार्मिक संस्था दे सकती है राय, कानूनी फैसला नहीं: हाईकोर्ट

High Court Sharia Court :हाईकोर्ट ने याचिका को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?