CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुजारी की हत्या, लाश देख मां चीख पड़ी, चोरी की आशंका

पुजारी की हत्या, लाश देख मां चीख पड़ी, चोरी की आशंका

By Newsdesk Admin
31/08/2025
Share

सीजी भास्कर​, 31 अगस्त​। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Contents
  • मंदिर में सोते समय वारदात
  • चोरी की कोशिश में हत्या की आशंका
  • घटनास्थल से चप्पल और मोबाइल गायब
  • फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच

यहां तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसाकापा में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी।

रविवार सुबह जब मां पूजा करने मंदिर पहुंचीं तो बेटे की खून से सनी लाश देख चीख पड़ीं। वारदात की खबर फैलते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई।

मंदिर में सोते समय वारदात

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

वह परसाकापा स्थित पाठ बाबा मंदिर में पुजारी थे और रोज की तरह शनिवार रात भी मंदिर में ही सोए थे।
सुबह करीब 6 बजे उनकी मां ने मंदिर में प्रवेश किया तो उन्हें बेटे का शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला।

चोरी की कोशिश में हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि चोर मंदिर में चोरी करने पहुंचे थे।

इसी दौरान जब पुजारी ने विरोध किया तो हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर कई बार वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल से चप्पल और मोबाइल गायब

मौके से पुलिस को एक जोड़ी चप्पल मिली है, जिसे आरोपी भागते समय वहीं छोड़ गए।

ग्रामीणों से पहचान कराई गई, लेकिन चप्पल किसी की नहीं निकली, जिससे यह शक गहरा हो गया है कि अपराधी बाहरी हो सकते हैं।


इसके अलावा पुजारी के दोनों मोबाइल फोन (एंड्रॉयड और की-पैड) भी गायब हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी हत्या के बाद मोबाइल लेकर फरार हुए। 

मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल्स के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच

घटना की खबर लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस चोरी और आपसी रंजिश दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

IPS Transfer CG : आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कांकेर और गरियाबंद को मिले नए पुलिस अधीक्षक
पेंसिल के लिए हुआ झगड़ा, 8वीं के स्टूडेंट ने क्लास फ्रेंड पर दरांती से किया हमला; गंभीर घायलत
Bastar Surrendered Naxalites Rehabilitation : बस्तर में बदल रही तस्वीर…आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ितों की नई जिंदगी की शुरुआत…
school textbook barcode system :  बारकोड से तय होगी शिक्षा की रफ्तार…प्राइवेट स्कूलों को 7 दिन की डेडलाइन…मुख्यमंत्री ने दी राहत और चेतावनी…
LPG Scam : करोड़ों की गैस हेराफेरी में बड़ा खुलासा, महीनों से फरार बाप बेटे आखिर कैसे पहुंचे पुलिस की पकड़ में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?