CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नाइट ड्रेस में पटना की सड़कों पर थिरके तेजस्वी यादव, चुनावी गाने पर किया डांस

नाइट ड्रेस में पटना की सड़कों पर थिरके तेजस्वी यादव, चुनावी गाने पर किया डांस

By Newsdesk Admin
02/09/2025
Share

सीजी भास्कर​, 02 सितम्बर।

Contents
  • चुनाव प्रचार गीत पर थिरके तेजस्वी
  • मस्ती भरे मूड में नजर आए नेता प्रतिपक्ष
  • मतदाता अधिकार यात्रा का समापन

पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का एक नया अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है।

मतदाता अधिकार यात्रा के समापन के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे नाइट ड्रेस में पटना की सड़कों पर समर्थकों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो राजधानी के जेपी गंगा पथ का बताया जा रहा है और अब तेजी से वायरल हो रहा है।

चुनाव प्रचार गीत पर थिरके तेजस्वी

जानकारी के मुताबिक, यात्रा पूरी होने के बाद तेजस्वी यादव देर रात अपने समर्थकों और भांजे के साथ जेपी गंगा पथ पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए बने गाने पर जमकर ठुमके लगाए।

वीडियो में साफ दिखता है कि एक डांसर उन्हें स्टेप सिखाने की कोशिश करता है और तेजस्वी भी पूरी एनर्जी के साथ उसे फॉलो करने की कोशिश करते हैं।

भले ही वे परफेक्ट डांसर न दिखे हों, लेकिन उनके उत्साह ने समर्थकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मस्ती भरे मूड में नजर आए नेता प्रतिपक्ष

वीडियो के आखिर में तेजस्वी यादव कहते सुनाई देते हैं—

“हम मोदी जी को नचाते हैं।” इसके बाद उनके समर्थक जोरदार नारेबाजी करते हैं— “लालू प्रसाद जिंदाबाद” और “तेजस्वी भैया जिंदाबाद।”


इस दौरान सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट दिखे, जबकि आसपास मौजूद समर्थक इस अनोखे पल को कैमरे में कैद करते रहे।

मतदाता अधिकार यात्रा का समापन

बता दें कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने 17 अगस्त को सासाराम से मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत की थी।

करीब दो हफ्तों तक चली इस यात्रा का 1 सितंबर को पटना में समापन हुआ। इस दौरान तेजस्वी ने लगातार सभाओं और रैलियों के जरिए चुनावी प्रचार को धार देने का काम किया।
ससुर को भेजा बाहर, फिर बंद कमरे में 7 महीने की प्रेग्नेंट बहू से तांत्रिक ने किया गैंगरेप… गिरफ्तारी के बाद खुले पुराने चिट्ठे
Winter Session : संसद में गरजे राहुल गांधी, बोले- वायु प्रदूषण एक गंभीर मुद्दा है, चर्चा करनी चाहिए
IPS Transfer List 2026 : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अफसरों के तबादले
Unique love story Viral : कनाडा से भाग कर आई युवती ने ढाई फुट के दूल्हे से रचाया ब्याह, facebook पर बने दोस्त और फिर हो गया Love
मालेगांव ब्लास्ट मामले में 31 जुलाई तक टला फैसला, NIA कोर्ट ने HC से मांगा समय, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- ‘सत्यमेव जयते’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?