सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर । नवा रायपुर में विधायकों के लिए प्रस्तावित आवासीय परियोजना का नक्शा बदल दिया गया है। अब 78 की जगह 90 विधायकों के लिए चार बेडरूम वाले फ्लैट बनाए जाएंगे। परिसर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मल्टीपर्पज हॉल, फैसिलिटी हॉल, कैफेटेरिया और कर्मचारियों के लिए सर्वेंट क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। सुविधाएं और निर्माण क्षेत्र बढ़ने से परियोजना की लागत करीब 80 करोड़ रुपए बढ़ गई है। (MLA Housing Project)
नई योजना में पांच मंजिला होंगे पांच ब्लॉक : MLA Housing Project
यह परियोजना नवा रायपुर के सेक्टर-25 में राखी स्कूल के सामने करीब 44.67 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित है। पांच ब्लॉक बनाए जाएंगे और प्रत्येक ब्लॉक में 18 फ्लैट होंगे। इस तरह कुल 90 फ्लैट तैयार किए जाएंगे। पहले छह मंजिला भवन और 78 तीन बेडरूम फ्लैट बनाने की योजना थी।
नई योजना में सभी फ्लैट चार बेडरूम वाले होंगे। परिसर में खेल गतिविधियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बड़े आयोजनों के लिए मल्टीपर्पज हॉल, फैसिलिटी हॉल और कैफेटेरिया की सुविधा होगी। कर्मचारियों के लिए सर्वेंट क्वार्टर भी बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Drinking Water Project : रावांभाटा में बनेगी 10 लाख लीटर की पानी टंकी, चार वार्डों के 20 हजार लोगों को राहत

विधायकों की राय के बाद बदला गया डिजाइन
परियोजना को वर्ष 2020 में मंजूरी मिली थी। शुरुआती डिजाइन तैयार होने के बाद निर्माण के लिए टेंडर भी जारी किया गया था। बाद में विधायकों की बैठक में डिजाइन पर दोबारा चर्चा हुई। कई विधायकों के वरिष्ठ होने के कारण छह मंजिला भवन को सुविधाजनक नहीं माना गया और तीन मंजिला भवन का प्रस्ताव (MLA Housing Project) रखा गया। हालांकि, इससे निर्माण ज्यादा क्षेत्र में फैलने की स्थिति बनी।
इसी दौरान कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद पुराना टेंडर निरस्त कर दिया गया। हाल की बैठक में पांच मंजिला भवन बनाने पर सहमति बनी है। संशोधित डिजाइन को शासन से मंजूरी मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: रायपुर में बनेंगे 1000 सरकारी फ्लैट, केंद्रीय विहार योजना को मिली मंजूरी
स्टीमेट तैयार होने के बाद नए सिरे से टेंडर : MLA Housing Project
मंजूरी मिलने के करीब छह साल बाद भी परियोजना का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। अब लोक निर्माण विभाग संशोधित ड्राइंग-डिजाइन के आधार पर नया स्टीमेट तैयार कर रहा है। स्टीमेट तैयार होने के बाद नए सिरे से टेंडर जारी किया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
लोक निर्माण विभाग के ईएनसी वीके भतपहरी के अनुसार, फ्लैट निर्माण के लिए शासन से अनुमोदन मिल चुका है और ड्राइंग-डिजाइन भी स्वीकृत हो गई है। फिलहाल स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें : PM Awas Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के पक्के मकान
ख़बरें और भी हैं :PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ


