CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jabalpur Bank Robbery Conspiracy : रायगढ़ जेल में बनी थी जबलपुर बैंक डकैती की साजिश, पुलिस ने सरगना को दबोचा

Jabalpur Bank Robbery Conspiracy : रायगढ़ जेल में बनी थी जबलपुर बैंक डकैती की साजिश, पुलिस ने सरगना को दबोचा

By Newsdesk Admin
02/09/2025
Share
Jabalpur Bank Robbery Conspiracy
Jabalpur Bank Robbery Conspiracy

सीजी भास्कर, 2 सितंबर : मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित इसास बैंक में 11 अगस्त को हुई डकैती की साजिश छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की जेल में रची गई थी। यहां पर जबलपुर का एक कुख्यात बदमाश और बिहार का अपराधी बंद थे।

दोनों ने मिलकर डकैती की साजिश (Jabalpur Bank Robbery Conspiracy) तैयार की थी। जेल से बाहर आने के बाद इन अपराधियों ने अपने साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया।

इस घटना में बैंक प्रबंधक की कनपटी पर बंदूक टिकाकर दिनदहाड़े लॉकर से 14.875 ग्राम सोना और पांच लाख आठ हजार 675 रुपये की नकदी लूट ली गई थी। पुलिस जांच में पाटन के ग्राम उड़ना निवासी रईस लोधी उर्फ रहीस का नाम सामने आया। छानबीन में यह स्पष्ट हुआ कि रईस पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और कुछ समय पहले रायगढ़ जेल में बंद था।

यहीं पर उसकी मुलाकात गया, बिहार निवासी कुख्यात अपराधी राजेश दास उर्फ आकाश दास से हुई, जो पहले से बैंक डकैती के मामले में सजा काट रहा था।

जांच में सामने आया कि जेल से रिहा होने के बाद राजेश ने अपने साथियों के साथ जबलपुर में सक्रियता दिखाई। इस दौरान रईस ने उन्हें पाटन क्षेत्र में किराए का मकान दिलवाया। यहीं पर बैठकर डकैती की साजिश (Jabalpur Bank Robbery Conspiracy) को अंतिम रूप दिया गया। वारदात के बाद लूट का सोना और नकदी आपस में बांटकर सभी आरोपी अलग-अलग ठिकानों पर छिप गए।

पुलिस ने लगातार सुराग जुटाए और कड़ियां जोड़ते हुए मुख्य सरगना राजेश दास को बिहार के गया से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रईस लोधी की संलिप्तता की भी पुष्टि हुई है। 

पुलिस का मानना है कि यह पूरा मामला डकैती की साजिश (Jabalpur Bank Robbery Conspiracy) का संगठित रूप है, जिसने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

DJ बजाने से रोका तो भड़के जीजा-साले, पीट-पीटकर ले ली पूर्व मुखिया की जान; झारखंड में दिल दहलाने वाली वारदात
शासकीय स्कूल में आदिवासी छात्राओं से अश्लील हरकतें: व्याख्याता गिरफ्तार, POCSO एक्ट समेत कई धाराएं लगीं
Suicide Case : इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप
बरेली हाईवे पर सनसनी! होमगार्ड को कार की बोनट पर लटकाकर 5 KM तक घसीटा…
Ghaziabad News: काम नहीं आई ये ट्रिक तो नौकरानी ने किया ऐसा कांड, चंद मिनटों में घर कंगाल; बुजुर्ग को बाथरूम में किया बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?