CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सागर हत्याकांड का खुलासा: पूर्व विधायक के बेटे ने शराब पिलाकर मारी गोली, लाश पॉलीथिन में लपेटकर फेंकी..

सागर हत्याकांड का खुलासा: पूर्व विधायक के बेटे ने शराब पिलाकर मारी गोली, लाश पॉलीथिन में लपेटकर फेंकी..

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मार्च |

Contents
  • ऐसे पता चला घटना का
  • जतिन से हुआ था देवा का विवाद
  • शव को पॉलीथिन में लपेटा था

बांदरी के पास पिछले सप्ताह मिले शनिचरी के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कांग्रेस की पूर्व विधायक के बेटे सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पुरानी डफरिन अस्पताल के पीछे युवक को पहले शराब पिलाकर गोली मारी, फिर उसकी लाश को कार में रखकर बांदरी में नदी के पास फेंककर भाग गए। हालांकि मृतक भी बदमाश किस्म का था।

ऐसे पता चला घटना का

  • बांदरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि 16 मार्च को मेहर नदी के पास पालीथिन में लिपटा एक युवक का शव मिला था।
  • उसकी शिनाख्त शनिचरी निवासी 32 वर्षीय देवा बाल्मिकी के रूप में की गई। मृतक के सिर में पीछे से गोली मारी गई थी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर स्वजन को सौंप दिया।
  • इस अंधेकत्ल का राजफाश करने के लिए पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर हत्या का मामला कायम कर विवेचना शुरू की।
  • पहले मृतक का रिकार्ड निकाला गया, जिसमें पता चला कि देवा खुद आपराधिक किस्म का था। उस पर गोपालगंज थाने में 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे।
  • पुलिस ने देवा के करीबियों से पूछताछ की। इसमें देवा के साथी बंटी ठाकुर ने बताया कि 15 मार्च की रात को वह देवा को जतिन मौर्य के घर के पास उसे छोड़कर गया था।

जतिन से हुआ था देवा का विवाद

  • पुलिस ने शनिचरी से बांदरी की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
  • इसमें जतिन मौर्य की कार दिखाई दी। पुलिस ने जतिन से पूछताछ की।
  • इसमें पता चला कि घटना के कुछ दिन पहले ही जतिन से देवा का विवाद हुआ था।
  • देवा अक्सर जतिन को परेशान करता था।
  • विवाद के दौरान एक दिन देवा के जतिन के घर का गेट भी तोड़ दिया था।
  • बार-बार परेशान करने पर से जतिन ने अपने साथी राजा और इक्को के साथ मिलकर देवा को मारने की योजना बनाई।

शव को पॉलीथिन में लपेटा था

  • पहले जतिन ने देवा को डफरिन अस्पताल के खंडहर पर अकेले बुलाया, इसके बाद उसे शराब पिलाई, इसी दौरान रात करीब साढ़े दस बजे जतिन ने देवा के सिर में पीछे से प्वाइंट टू टू की राइफल से गोली मार दी।
  • देवा की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों ने देवा के शव को एक पाॅलीथिन में लपेटा और उसे अपनी क्रेटा कार में रखकर शनिचरी से बांदरी रोड पर मेहर के पास ले गया।
  • जहां तीनों ने पाॅलीथिन में लपेटे देवा के शव को नदी के पास फेंका और वापस सागर आ गए।
  • पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपितों को शनिचरी के गिरफ्तार कर लिया। जहां गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
OMG…..बच्चा..! बदल जाएगी तेरी किस्मत, बस पीछे मुड़ कर मत देखना…दिल्ली के होटल से चेकआउट करते ही हो गया “खेला”
होंठ-गाल दागा…तांत्रिक ने दोनों आंखें जलाईं, 6 महीने के मासूम के साथ बर्बरता की कहानी
3 हजार से अधिक की गयाजी में रूकने हुई व्यवस्था, अब नवरात्रि में विधायक रिकेश की एक और अद्भुत पहल
प्रसिद्ध वेब सीरीज पंचायत की टीम को भाया छत्तीसगढ़, इस जिले में होगी नई वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की शूटिंग, CM साय ने दिया मुहूर्त शॉट का क्लैप
Arang assault case : पूर्व सरपंच से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, गोल्डी शर्मा और अभिजीत शर्मा गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Development Journey
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

India Development Journey  :इन आंकड़ों से स्पष्ट है…

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech :भारत को लागत,…

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : समारोह को देखते…

Chamoli Tunnel Accident
Chamoli Tunnel Accident : हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 लापता; 2 घायलों का इलाज जारी

Chamoli Tunnel Accident :उत्तराखंड सरकार ने हादसे में…

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Aler :प्रदेश के 33 जिलों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?