सीजी भास्कर, 18 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मंगलवार को विवादित वीडियो मामले में अपना बयान दर्ज कराने रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचे। (Amit Jogi Controversial Video Case)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Kranti Sena controversy : क्रांति सेना और पुलिस के बीच बढ़ा विवाद, सोशल मीडिया वीडियो से मचा बवाल
वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई थी शिकायत : Amit Jogi Controversial Video Case
दरअसल, अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर ‘ज्ञानू-जानू की शादी’ नाम से एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलते-जुलते किरदार दिखाए गए थे। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें : Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

विवाद बढ़ने पर सोशल मीडिया से हटाया गया वीडियो
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पूछताछ और बयान के लिए पुलिस ने उन्हें दूसरा नोटिस जारी किया, जिसके बाद वे थाने पहुंचे।
विवाद बढ़ने पर अमित जोगी ने वीडियो (Amit Jogi Controversial Video Case) सोशल मीडिया से हटा लिया था और सार्वजनिक रूप से खेद भी जताया था।
यह भी पढ़ें : Pradeep Mishra Controversy: प्रदीप मिश्रा के बयान पर कांग्रेस नेता अजय साहू की विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर बवाल
ख़बरें और भी हैं :Badshah Controversy : महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए बादशाह, विवादित गाने के मामले में सख्त हुआ रुख


