सीजी भास्कर, 18 नवम्बर । गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में शासकीय कार्य के दौरान वन विभाग के अधिकारी से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रुद्र प्रसाद मांझी उर्फ रुदुर मांझी (43), निवासी दर्री के रूप में हुई है। (GPM Forest Officer Assault Case)
शासकीय कार्य के दौरान अधिकारी से की गई गाली-गलौज
पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर को वन विभाग के अधिकारी सूर्यकांत रात्रे अंधियारखोह परिसर में भ्रमण पर थे। इसी दौरान उन्हें सेमरहा गांव में सेमल प्रजाति के पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिली। इसके बाद वे वन प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ जांच करने मौके (GPM Forest Officer Assault Case) पर पहुंचे। वहां कार्रवाई के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अफसरों के तबादले

वन अधिकारी की वर्दी फाड़ी, जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप
जांच पूरी करने के बाद जब अधिकारी वापस लौट रहे थे, तभी आरोपी रुद्र प्रसाद मांझी वहां पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, उसने कार्रवाई को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने अधिकारी के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक अपशब्द कहे। इसके बाद उनका हाथ और गर्दन पकड़कर मारपीट की। इस घटना में अधिकारी की वर्दी के बटन टूट गए और गर्दन पर खरोंच आई।
घटना के बाद अधिकारी सूर्यकांत रात्रे ने गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : Elephant Calf Rescue : झुंड ने नहीं अपनाया तो हाथी शावक को भेजा गया रमकोला, 5 दिन तक वन विभाग ने की वापसी की कोशिश
आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट और धमकी का मामला दर्ज : GPM Forest Officer Assault Case
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारी सहित गवाहों के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने पूछताछ के बाद 16 नवंबर 2026 को आरोपी रुद्र प्रसाद मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट और धमकी का मामला दर्ज हो चुका है। फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश
ख़बरें और भी हैं :Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश


