सीजी भास्कर, 18 नवम्बर । बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर विभाग की टीम ने ग्राम इटवा-पाली और पहंदा में दबिश देकर कुल 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। (Illegal Sand Mining Action)
यह भी पढ़ें : Illegal Mining Crackdown in Raigarh: रायगढ़ में अवैध खनन पर सख्त प्रहार, एक हफ्ते में 27 वाहन जब्त

जब्त वाहनों को खनिज जांच चौकी लावर में रखा गया
पहली कार्रवाई (Illegal Sand Mining Action) ग्राम इटवा-पाली में की गई, जहां रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। इन वाहनों को खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।
यह भी पढ़ें : Bemetara Paddy Seized : बेमेतरा में महाराष्ट्र से लाया गया 210 क्विंटल धान जब्त, अवैध भंडारण पर कार्रवाई
अवैध रेत खनन और परिवहन पर विभाग की सख्ती : Illegal Sand Mining Action
वहीं, 16 नवंबर को ग्राम पहंदा में भी कार्रवाई की गई। यहां अवैध रेत उत्खनन करते पाए जाने पर 4 अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। इन वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना की कस्टडी में रखा गया है।
इस तरह खनिज विभाग ने दोनों गांवों से कुल 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं।
यह भी पढ़ें : Illegal Mineral Transport : अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, चार ट्रैक्टर जब्त
ख़बरें और भी हैं :रेत माफियाओं का आतंक : अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए वन अमले को लाठी-डंडों से पीटा, दो की हालत गंभीर


