CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Occult Murder Case : तंत्र-मंत्र की आड़ में पोते का कत्ल, शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंका… प्रयागराज में दादा की दिल दहलाने वाली करतूत

Occult Murder Case : तंत्र-मंत्र की आड़ में पोते का कत्ल, शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंका… प्रयागराज में दादा की दिल दहलाने वाली करतूत

By Newsdesk Admin
02/09/2025
Share
Occult Murder Case
Occult Murder Case

सीजी भास्कर, 02 सितंबर : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश की हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया. मासूम का कत्ल किसी रंजिश या लूट के लिए नहीं बल्कि तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास की आड़ में किया गया. कातिल कोई बाहरी नहीं बल्कि रिश्ते का दादा निकला. उसने अपने ही घर के मंदिर में पीयूष की बलि दी और फिर लाश के टुकड़े-टुकड़े कर ठिकाने लगाने की कोशिश की. आरोपी इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है.

पुलिस ने रविवार को आरोपी को उकसाने वाले तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान मुन्ना लाल (45) के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने खौफनाक खुलासा किया. उसने कबूल किया कि उसने ही मुख्य आरोपी शरण सिंह को समझाया था कि उसके घर पर पीयूष के पिता का काला साया है. उससे छुटकारा पाने के लिए पीयूष की बलि चढ़ाकर उसके शव के टुकड़े-टुक़ड़ करके आसपास फेंकने होंगे (Occult Murder Case).

26 अगस्त की सुबह पीयूष रोज की तरह स्कूल के लिए निकला, लेकिन रास्ते से अचानक लापता हो गया. परिवार तलाश में जुटा ही था कि दोपहर में सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया में बोरी से एक इंसानी धड़ बरामद हुआ है. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई (Occult Murder Case).

अंधविश्वास ने करवाया पोते का कत्ल

करीब 200 सीसीटीवी फुटेज स्कैन करने के बाद पुलिस की नजर एक स्कूटी पर गई. यह स्कूटी सादियापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर शरण सिंह की थी. जब उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने खौफनाक सच उगल दिया. सामने आई कत्ल की वो कहानी जिसने सभी को दहला दिया. शरण सिंह रिश्ते में पीयूष का चचेरा दादा था. कुछ समय पहले उसकी बेटी और बेटे ने आत्महत्या कर ली थी.

पीयूष की दादी पर टोना-टोटका का शक

दोहरी त्रासदी से टूटा शरण सिंह मान बैठा था कि उसके परिवार पर किसी ने काला जादू कर दिया है. इसी सोच में वह तांत्रिक मुन्ना के संपर्क में आया. मुन्ना ने उसे भरोसा दिलाया कि ग्रहदोष और काले साये से छुटकारा पाने के लिए किसी रिश्तेदार के बच्चे की बलि देनी होगी. शरण को शक था कि उसकी भाभी यानी पीयूष की दादी ने टोना-टोटका किया है. अंधविश्वास के बहकावे में उसने पीयूष को निशाना बना लिया (Occult Murder Case).

पूजा घर में रची गई हत्या की साजिश

26 अगस्त को शरण सिंह ने पीयूष को बहाने से अपने घर बुलाया. पूजा घर में पहले से नरबलि का सामान तैयार रखा गया था. यहां उसने पीछे से वार कर पीयूष को बेहोश किया और फिर तकिए से उसका दम घोंट दिया. इसके बाद आरी से सिर और हाथ-पांव काट दिए और तांत्रिक विधियां करता रहा. लाश के अलग-अलग हिस्से पॉलीथिन में भरकर अलग-अलग जगह फेंक दिए गए.

24 घंटे में खुला हत्याकांड का राज

उसके शव का सिर-हाथ-पांव रसूलपुर और अतारसुइया इलाके में फेंके गए, जबकि धड़ इंडस्ट्रियल एरिया में बोरी में बंद मिला. घर में गुनाह छुपाने के लिए शरण ने 100 से ज्यादा अगरबत्तियां जलाईं और इत्र छिड़के. लेकिन पुलिस ने जांच में तेजी दिखाई और सीसीटीवी की मदद से 24 घंटे के भीतर ही शरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पीयूष का सिर और अंग बरामद किए गए.

तांत्रिक ने नरबलि का दिया आइडिया

इसके साथ ही पुलिस ने तांत्रिक मुन्ना को भी दबोच लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुन्ना ने ही नरबलि का आइडिया दिया था. यह सनसनीखेज हत्याकांड अंधविश्वास की उस भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जिसमें लोग रिश्तों की बलि देकर भी काले जादू से मुक्ति तलाशते हैं. प्रयागराज का यह मामला न सिर्फ पूरे प्रदेश बल्कि देश को हिला देने वाला साबित हुआ.

सलमान खान मौत की धमकियों से नहीं होते हैं परेशान, कहा- भगवान, अल्लाह सबसे ऊपर हैं
HDFC को खरीदना चाहता था ICICI! ये रही मर्जर से पहले की इनसाइड स्टोरी
Rajasthan Mob Lynching : राजस्थान में फिर मॉब लिंचिंग, रॉड और फरसे से पीटकर युवक की हत्या — अलवर में फैला तनाव
सरकारी नौकरी वाली महिलाओं से करता था शादी, 9 बार बना दूल्हा, पोल खुली तो…
दहलाने वाली घटना: लोहरदगा में स्कूली छात्रा की हत्या, नाबालिग प्रेमी ने वारदात का वीडियो बनाया और फिर फांसी लगा ली!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP on 12 Years of Modi Government : भाजपा ने कहा- भारत बना आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र

सीजी भास्कर, 15 जून। केंद्र सरकार के 12…

Insurance Sector : 5 करोड़ से शुरू हुआ सफर, आज लाखों करोड़ की ताकत, अब नई दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी

सीजी भास्कर, 15 जून। देश की वित्तीय व्यवस्था…

Health Kiosk : सस्ती जांच का बड़ा दावा, लेकिन स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को मिला बंद दरवाजा

सीजी भास्कर, 15 जून। यात्रियों को सफर के…

Banjari Ghat Truck Accident : अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रक, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

Banjari Ghat Truck Accident

Road Construction : काम में सुस्ती पड़ी भारी, समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

सीजी भास्कर, 15 जून। प्रदेश में चल रही…

You Might Also Like

Dairy Farming
देश-दुनियाबजट

Dairy Farming : रिकॉर्ड टूट गया! भारत की भैंस राधा ने दिया 35 किलो 669 ग्राम दूध, नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड में

01/10/2025
देश-दुनिया

डेडलाइन से ऊपर राष्ट्रहित…अमेरिका से ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल- अपनी शर्तों पर करेंगे

05/07/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई चौहान स्टेट में थर्ड फ्लोर की लिफ्ट केज में गिरने से युवक की मौत, चार महीने के भीतर दूसरा हादसा, देखिए विडियो

29/04/2025
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

युवक को जमीन पर गिरा कर पीटा, फिर कांट दी उंगलियां, दबंगों की हैवानियत

15/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?