CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Family Dispute Murder : धमतरी में डंडे से पीटकर युवक ने की नानी की हत्या, मां को किया घायल

Family Dispute Murder : धमतरी में डंडे से पीटकर युवक ने की नानी की हत्या, मां को किया घायल

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
family-dispute-murder
family-dispute-murder

सीजी भास्कर, 3 सितंबर। धमतरी जिले में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जेब खर्च के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने मां और नानी पर डंडे से हमला (Family Dispute Murder) कर दिया।

दोनों गंभीर रूप से घायल हुईं और अस्पताल ले जाई गईं। इलाज के दौरान नानी की मौत हो गई जबकि मां की हालत नाजुक बनी हुई है।

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना एक सितंबर की रात करीब नौ बजे की है। जेल रोड बूढ़ादेव मंदिर के पास बठेनापारा निवासी 21 वर्षीय लोमन ध्रुव उर्फ गोलू ने मां पूर्णिमा बाई (42) और नानी लखवंतीन बाई (62) से रुपये मांगे।

दोनों ने मना किया तो युवक गुस्से में बेकाबू हो गया। उसने डंडे से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला किया (Family Dispute Murder)। मां और नानी को सिर, चेहरे, हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

वार्डवासियों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नानी लखवंतीन बाई को मृत घोषित कर दिया।

मां पूर्णिमा बाई का इलाज जारी है। उनके चेहरे और हाथों पर गहरी चोटें हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

इधर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर कार्रवाई की और रात में ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस टीम ने वारदात में प्रयुक्त डंडा (Family Dispute Murder) भी जब्त कर लिया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस दर्दनाक घटना ने लोगों को हिला दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद और नशे की आदतें अक्सर ऐसे अपराधों को जन्म देती हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है।

Voter List Update : छत्तीसगढ़ में 27.50 लाख मतदाता नाम कटने की चेतावनी, 23 से खुलेंगे दावा-आपत्ति के दरवाजे
Escalator Facility : रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा तोहफ़ा, अब प्लेटफॉर्म बदलना होगा मिनटों का खेल
कोर्ट का बड़ा फैसला: सुबह वॉक पर निकले युवक पर चाकू से हमला, दोनों अपराधी अब उम्रभर जेल में रहेंगे
Labour Department Notice : दो श्रम उप निरीक्षक और एक श्रम कल्याण उप निरीक्षक को नोटिस, तीन दिन में जवाब तलब
Surajpur Hospital : सरकारी अस्पताल के कमरे में क्या चल रहा था, VIDEO सामने आते ही मचा हड़कंप, दो कर्मचारी सस्पेंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

Bhilai Chain Snatching
Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

Bhilai Chain Snatching :पुलिस का कहना है कि…

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?