CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ : गणेश विसर्जन को जा रहे जुलूस में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, देखिए विडियो, 3 की मौत, 22 घायल

छत्तीसगढ़ : गणेश विसर्जन को जा रहे जुलूस में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, देखिए विडियो, 3 की मौत, 22 घायल

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 सितंबर।‌ छत्तीसगढ़ के जशपुर में कल रात गणेश विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस के साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ में जा घुसी।

Contents
  • हादसे में 3 की मौत 22 अन्य घायल
  • गंभीर मरिजों को किया गया रेफर
  • परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन
इस भयानक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं।

घायलों में आधे से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मामला जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जुरुडांड गांव का है। यहां भारी संख्या में गांव के लोग गणेश विसर्जन के लिए तालाब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ के लोगों को कुचलते हुए कई लोगों को हवा में उछाल दिया।

इस दौरान कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। कार में की अन्य लोग भी सवार थे जो हो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।

हादसे में 3 की मौत 22 अन्य घायल

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिनकी पहचान अरविंद उम्र 19 साल, विपिन कुमार प्रजापति उम्र 17 साल और एक महिला खिरोवती यादव उम्र 32 साल के रूप में हुई है।

वहीं, कार ने 22 अन्य लोगों को भी टक्कर मारी. इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर मरिजों को किया गया रेफर

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को मौके पर सामुदायिक अस्पताल केंद्र लाया गया. डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार किया।

साथ ही, जिन मरीजों की हालत गंभीर थी उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही जशपुर विधायक रायमुनि भगत देर रात अस्पताल पहुंची और घायलों के परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं जानकारी मिलने पर मौके पर जिले के कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशिमोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

मामले को लेकर जिले के एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बोलेरो चालक को पकड़ लिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Activa Theft Gang Busted : रायपुर में 36 एक्टिवा चोरी करने वाला गिरोह ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 21 गिरफ्तार
Dalit House Meal Controversy: दलित के घर भोजन करने पर गांव में अलग-थलग पड़ा युवक, समाज ने तोड़ा नाता
BJP General Secretary Car Stuck : NH पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, मंत्री को लगाई फटकार
भोपाल में मरीज की बाद मौत के बाद परिजन और डॉक्टर भिड़े, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे..
Raigarh Love Suicide Case : प्रेम संबंध में टूटन, युवक ने घर में लगाई फांसी — भावुक वीडियो ने बढ़ाई परिजनों की पीड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Facebook Marriage Promise Case
Facebook Marriage Promise Case : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

Facebook Marriage Promise Case :पुलिस के मुताबिक, पूछताछ…

Woman Fired After Joining
Woman Fired After Joining : जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला !

Woman Fired After Joining :दावा है कि लंच…

AI Safety Rules Warning
AI Safety Rules Warning : AI के बढ़ते प्रभाव पर चेतावनी, विशेषज्ञों ने कहा- मजबूत नियम नहीं बने तो मानवता के लिए बढ़ सकता है खतरा

AI Safety Rules Warning :ऑस्ट्रेलिया में कई स्वास्थ्य…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी अनुमति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक…

Asian Games 2026 India Medals
Asian Games 2026 India Medals : एशियन गेम्स 2026: भारत के खाते में मेडल की झड़ी, स्कीट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Asian Games 2026 India Medals : भारत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?