CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के वीर जवानों को किया सम्मानित, लिया नक्सल मुक्त भारत का संकल्प

अमित शाह ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के वीर जवानों को किया सम्मानित, लिया नक्सल मुक्त भारत का संकल्प

By Newsdesk Admin 03/09/2025
Share

सीजी भास्कर 3 सितम्बर

Contents
31 नक्सलियों का खात्मा, नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी सफलताशाह बोले – “इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा यह अभियान”31 मार्च 2026 तक भारत होगा नक्सल मुक्त – अमित शाह

नई दिल्ली/छत्तीसगढ़। देश में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुए ऐतिहासिक ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में हिस्सा लेने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, DRG और कोबरा बटालियन के जवानों को सम्मानित किया।

शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर शौर्य दिखाने वाले जवानों को शॉल पहनाकर और बधाई देकर हौसला बढ़ाया।

31 नक्सलियों का खात्मा, नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी सफलता

14 मई 2024 को हुए इस ऑपरेशन को नक्सल विरोधी इतिहास का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है। इसमें सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कुर्रगुट्टालु पहाड़ (KGH) में घुसकर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया था। 

ऑपरेशन के दौरान पहाड़ी की गर्मी, ऊंचाई और हर कदम पर IED धमाकों के खतरे के बावजूद जवानों ने दुश्मनों के बेस कैंप को तबाह कर दिया।

शाह बोले – “इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा यह अभियान”

सम्मान समारोह में गृह मंत्री ने कहा –

"नक्सलियों के खिलाफ जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में हमारे जवानों की वीरता और बलिदान को स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।"
उन्होंने आगे कहा कि नक्सलियों ने वर्षों तक विकास रोककर देश के सबसे पिछड़े इलाकों को नुकसान पहुंचाया। स्कूल, अस्पताल और सरकारी योजनाओं तक पहुंच बंद कर दी। 

लेकिन सुरक्षाबलों ने न केवल उनका मटेरियल डंप और सप्लाई चेन तोड़ी, बल्कि आम लोगों के बीच नया विश्वास भी जगाया।

31 मार्च 2026 तक भारत होगा नक्सल मुक्त – अमित शाह

गृह मंत्री ने दोहराया कि सरकार ने 31 मार्च 2026 तक भारत को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक हर नक्सली या तो समर्पण न कर दे, गिरफ्तार न हो जाए या खत्म न कर दिया जाए, तब तक अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नक्सल विरोधी अभियानों में घायल हुए जवानों के जीवन को सुचारू बनाने के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। 

शाह ने कहा कि इस लड़ाई की वजह से पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के 6.5 करोड़ लोगों के जीवन में शांति और विकास की नई सुबह हुई है।

You Might Also Like

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

Iran Airstrike Claims: ईरान पर कथित संयुक्त हमले की सनसनी, 30 सेकेंड में कई ठिकानों पर स्ट्राइक की खबर

Newsdesk Admin 03/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pakistan Prize Money T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, फिर भी पाकिस्तान को करोड़ों का इनाम

सीजी भास्कर 1 मार्च टी20 वर्ल्ड कप 2026…

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की…

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

सीजी भास्कर, 1 मार्च। मिडिल-ईस्ट में हालात बेहद…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
देश-दुनिया

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?