CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 69 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

रायगढ़ में म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 69 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 सितम्बर |

Contents
  • कैसे खुला मामला?
  • गिरोह का काम करने का तरीका
  • सक्ती से पकड़े गए आरोपी
  • पांच और आरोपी पुलिस की रडार पर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सक्ती जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये आरोपी जरूरतमंद लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाते और फिर उन खातों को साइबर अपराधियों को बेच देते थे।

कैसे खुला मामला?

गृह मंत्रालय की ओर से संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय पोर्टल से मिले अलर्ट के बाद डीएसपी साइबर सेल ने जांच शुरू की।

इसमें सामने आया कि रायगढ़ के अलग-अलग बैंक खातों में 69 लाख 18 हजार 979 रुपए जमा किए गए थे। यह रकम साइबर धोखाधड़ी के जरिए हासिल की गई थी और बाद में यूपी, दिल्ली, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के खातों में ट्रांसफर की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन खातों में से 5 लाख 22 हजार 798 रुपए होल्ड कर लिए हैं।

गिरोह का काम करने का तरीका

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य जरूरतमंद लोगों को माइक्रो फाइनेंस कंपनी के जरिए लोन दिलाने का झांसा देते थे।
  • बदले में उन्हें 5 हजार रुपए देकर बैंक खाता खुलवाते।
  • खाते का किट और सिम कार्ड आरोपी अपने पास रख लेते।
  • इन खातों को साइबर अपराधियों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते।

सक्ती से पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सक्ती जिले के ग्राम डभरा निवासी शिवाजी चन्द्रा और ग्राम चन्देलाडीह निवासी जितेश कुमार चन्द्रा (28 वर्ष) को पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने गिरोह की पूरी साजिश का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हर खाते के बदले में उन्हें लगभग 10 हजार रुपए मिलते थे, जो कैश या फोन-पे के जरिए दिए जाते थे।

आरोपी शिवा चन्द्रा ने अब तक डेढ़ लाख रुपए कमाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिए हैं और दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पांच और आरोपी पुलिस की रडार पर

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने गिरोह के अन्य 5 सदस्यों के नाम भी बताए हैं। ये आरोपी फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने और बैंक खाते खुलवाने में मदद करते थे। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी हुई है।
Google Doodle New Year 2026 : जश्न, रंग और यादें—पार्टी थीम में गूगल ने किया नए साल का स्वागत
Model Youth Gram Sabha Initiative : गांव से शहर तक फैलेगा युवा नेतृत्व का नेटवर्क, जल्द शुरू होगी माडल यूथ वार्ड सभा
Bemetara ACB : रिश्वत लेते ही दबोचा गया प्रधान आरक्षक, एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मची हलचल
Cinema Rape Case : मशहूर एक्टर पर रेप का आरोप, पीड़िता ने आत्मदाह की कोशिश से जताई नाराज़गी
Theft iron from BSP : विधायक रिकेश सेन की मुहिम तेज, सीएम साय ने जांच पर जताई सहमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?