CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surprise School Inspection : 6वीं के बच्चे नहीं बोले पहाड़ा, शिक्षक अनुपस्थित, पूरे स्टाफ का वेतन रोका!

Surprise School Inspection : 6वीं के बच्चे नहीं बोले पहाड़ा, शिक्षक अनुपस्थित, पूरे स्टाफ का वेतन रोका!

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share
Surprise School Inspection
Surprise School Inspection

सीजी भास्कर, 3 भास्कर। रायगढ़ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार और अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी. राव ने रायगढ़ और पुसौर विकासखंड के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल रायगढ़, हाई स्कूल सूपा और हाई स्कूल बुनगा का आकस्मिक (Surprise School Inspection) निरीक्षण किया।

शासकीय कन्या शाला रायगढ़ में निरीक्षण के दौरान कक्षा 06 वीं के बच्चों द्वारा पहाड़ा नहीं बता पाने पर प्राचार्य को निर्देश दिए गए कि 20 तक के पहाड़े एक हफ्ते में याद कराएँ। इस दौरान ओपन स्कूल के परीक्षा का भी निरीक्षण किया गया। हाई स्कूल सूपा में कक्षा 06 वीं और 08 वीं के शिक्षक पुसौर प्रशिक्षण में होने के कारण अध्यापन अनुपस्थित पाया गया, जबकि व्याख्याता स्टाफ रूम में उपस्थित था। इस पर डीईओ ने सभी स्टाफ पर गहरी नाराजगी जताई और उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कक्षा 07 वीं के शिक्षक मिनकेतन पटेल द्वारा गाइड से पढ़ाने के बावजूद ब्लैक बोर्ड खाली पाए जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया गया।

हाई स्कूल बुनगा में कक्षा 09 वी के छात्रों के लिए विषय शिक्षक अनुपस्थित पाए जाने और ब्लैक बोर्ड खाली होने पर प्राचार्य को आवश्यक सुधार करने और शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। नवीन पुस्तकों के अध्यापन हेतु पाठ्यपुस्तक प्रशिक्षण शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में आयोजित किया गया। डीईओ ने गणित के अध्यापन में सरल प्रक्रियाओं पर चर्चा कर बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान डीएमसी नरेन्द्र चौधरी, एपीसी भुवनेश्वर पटेल, लेखापाल सुरेन्द्र पटेल और लोकेश गुप्ता उपस्थित थे।

डीईओ ने कहा कि (Teacher Accountability) सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण आवश्यक है और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। यह कदम शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए प्रेरक साबित होगा और (Student Learning) को बेहतर बनाने में मदद करेगा। निरीक्षण ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अनुशासन कायम रखने पर जोर दिया, जिससे कक्षा में शिक्षक और छात्र दोनों समय पर और सक्रिय रूप से शामिल हों। इसके माध्यम से (Surprise School Inspection) का महत्व स्कूलों में बढ़ाया जाएगा।

Gariaband Police News : खाकी का दोहरा चेहरा! रसूखदारों को सलाम और आम आदमी को चालान
Jewellery Theft Arrest, Railway Crime : दुर्ग स्टेशन से गहने चोरी कर भाग रही दो महिलाएं इस रेलवे स्टेशन में पकड़ी गईं
Durg Road Accident Death : दुर्ग में अलग-अलग हादसों ने ली 2 युवकों की जान
Congress Training : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज आखिरी दिन, जिला अध्यक्षों को मिलेंगे आगे की तैयारी के खास मंत्र
Coal Scam : जेल में बंद सौम्या चौरसिया की 50 से अधिक संपत्तियां अटैच, भिलाई स्थित आवास में आयकर विभाग ने चस्पा किया नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?