CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Murder Case : कठरापाली हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा, जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या

Raigarh Murder Case : कठरापाली हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा, जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share
Raigarh Murder Case
Raigarh Murder Case

सीजी भास्कर, 4 सितंबर। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कठरापाली में 62 वर्षीय नत्थुराम चौहान की हत्या का पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे मालिकराम चौहान और उसके साथी सजन अगरिया को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के पीछे जमीन विवाद

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मालिकराम अपने पिता की जमीन बेचना चाहता था, लेकिन नत्थुराम इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी रंजिश में मालिकराम ने सजन अगरिया के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

1 सितंबर की रात सजन ने मृतक को घर से बाहर बुलाया और जैसे ही वह निकले, मालिकराम ने टांगी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए दोनों ने इसे चोरी का रूप देने का प्रयास किया। उन्होंने बोरवेल पंप का तार काटकर टांगी और तार खेत में फेंक दिए ताकि यह चोरी के दौरान हत्या लगे।

पुलिस ने ऐसे खोला राज

2 सितंबर की सुबह खेत में खून से लथपथ शव मिलने के बाद थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में संदेह बेटे मालिकराम पर गया। हिरासत में लेने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपियों पर कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 103(1), 61(2), 49, 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम की भूमिका

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक परासमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल और चंद्रशेखर चंद्राकर ने मात्र छह घंटे में इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

Jashpur Police’s ‘Operation Shankhnaad : 58 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त
रायपुर में 10 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:2 सब-इंस्पेक्टर, 8 ASI के बदले गए प्रभार; SSP ने जारी किया आदेश
Bhilai School Annual Function: मंगल दीप पब्लिक स्कूल में प्रतिभा, ताल और तालियों का उत्सव
SP की फर्जी आईडी बनाकर ₹2.5 करोड़ की ठगी करने वाला आरक्षक गिरफ्तार…
Railway New Train Service : राजधानी से जुड़ेगी नई रेल सुविधा, यात्रियों को 18 सितंबर को मिलेगा बड़ा तोहफा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

IPL Rain
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Ramgarh Mahotsav 2025 : रामगढ़ महोत्सव 11 एवं 12 जून को, जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू की

05/06/2025
Coal Workers Bonus SECL
छत्तीसगढ़

Coal Workers Bonus SECL: आधी रात का बड़ा फैसला, कोल कर्मियों को मिलेगा एक लाख तीन हजार का बोनस

26/09/2025
Suicide Case
अपराधछत्तीसगढ़

Suicide Case : इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप

10/09/2025
छत्तीसगढ़

Bastar Police Alert : नए साल के जश्न पर बस्तर पुलिस अलर्ट: शांति, सुरक्षा और अनुशासन के लिए चप्पे-चप्पे पर सख्त निगरानी

26/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?