CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RAMP Yojana Chhattisgarh : स्थानीय उत्पादों को मिलेगा डिजिटल बाजार, आरएएमपी योजना के तहत कार्यशाला संपन्न

RAMP Yojana Chhattisgarh : स्थानीय उत्पादों को मिलेगा डिजिटल बाजार, आरएएमपी योजना के तहत कार्यशाला संपन्न

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share
RAMP Yojana Chhattisgarh
RAMP Yojana Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 04 सितम्बर। स्थानीय उद्यमियों, महिला समूहों और कारीगरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

Contents
  • डिजिटल मंचों से बढ़ेगा व्यापार
  • आरएएमपी योजना से उद्यमियों को सहारा
  • 64 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

उद्योग संचालनालय और सीएसआईडीसी, रायपुर की पहल पर आरएएमपी योजना के अंतर्गत मंगला चौक स्थित एक निजी होटल में एमएसएमई, महिला उद्यमी और स्व-सहायता समूहों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

डिजिटल मंचों से बढ़ेगा व्यापार

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के मुख्य महाप्रबंधक सी.आर. टेकाम की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि “स्थानीय उत्पादों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है।”

इस अवसर पर सभ्याशा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (ओएनडीसी पार्टनर) से शशांक पात्रो ने बीटूबी और बीटूसी विक्रेता पंजीकरण, उत्पाद सूचीकरण और प्रचार-प्रसार की प्रक्रिया समझाई।

समहिता ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (ओएनडीसी पार्टनर) से मोहित शर्मा ने डिलीवरी व्यवस्था सहित विक्रेताओं के लिए जरूरी तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।

डिजिटल मार्केटिंग सत्र में मीमो प्रसाद, निदेशक – इंटेलीग्रेटर टेक्नोलॉजीज रायपुर ने इंडियामार्ट पर पंजीकरण, सोशल मीडिया और मोबाइल ऐप्स के जरिए कम लागत में उत्पादों की ब्रांडिंग और बिक्री बढ़ाने के तरीके बताए।

उन्होंने जोर दिया कि “गुणवत्तापूर्ण तस्वीरें और आकर्षक विवरण किसी भी स्थानीय उत्पाद को वैश्विक ब्रांड बना सकते हैं।

आरएएमपी योजना से उद्यमियों को सहारा

डॉ. योगेश शर्मा (राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई, आरएएमपी योजना-सीएसआईडीसी, रायपुर) ने योजना के तहत चल रही गतिविधियों जैसे उद्यमिता जागरूकता, निर्यात प्रशिक्षण, डिजिटल मार्केटिंग और वित्तीय पहुंच की विस्तार से जानकारी साझा की।

64 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में कुल 64 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह सदस्य, कारीगर और स्थानीय एमएसएमई प्रतिनिधि मौजूद थे।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से सत्येन्द्र वर्मा, सुनील कुमार पाण्डेय, छत्रपाल सिंह बिझवार, आरती झलरिया, रेवती कुमार लहरे और ए. श्रीधर राव भी उपस्थित रहे। प्रश्नोत्तर सत्र के बाद कार्यशाला का समापन हुआ।

Pond Fish Mortality : तालाब में मछलियों की सामूहिक मौत, 3 क्विंटल से ज्यादा नुकसान
Lawyer Murder : महिला वकील हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
वीडियो कॉल के बाद फंदे पर लटकी किशोरी, नाबालिग बॉयफ्रेंड पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप..
Football Selection Irregularity: राष्ट्रीय फुटबॉल टीम चयन पर सवाल, अपात्र खिलाड़ी के मामले में प्रशासन सख्त
Eye Testing Machine : गरियाबंद जिला अस्पताल को मिली आधुनिक नेत्र जांच मशीन, मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?