CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital Transparency QR Code System : सिर्फ एक स्कैन और पूरी जानकारी: पंचायतों में शुरू हो रहा क्यूआर कोड सिस्टम

Digital Transparency QR Code System : सिर्फ एक स्कैन और पूरी जानकारी: पंचायतों में शुरू हो रहा क्यूआर कोड सिस्टम

By Newsdesk Admin
05/09/2025
Share
Digital Transparency QR Code System
Digital Transparency QR Code System

सीजी भास्कर, 5 सितंबर। केद्र सरकार एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल पर अब महात्मा गांधी नरेगा योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एक कारगर कदम उठाया गया है। अब ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना से जुड़ी जानकारी बेहद सरल व सहज तरीके से प्राप्त हो सकेगी। आम नागरिक केवल मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत में लगे क्यूआर कोड (Digital Transparency QR Code System) को स्केन कर योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

विदित हो कि जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर और सोनहत में गत सप्ताह ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायकों की बैठक लेकर इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए थे। सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अकलासरई से क्यूआर कोड सार्वजनिक तौर पर लगाए जाने की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

क्यूआर कोड सिस्टम

महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त तारन सिन्हा के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड लगाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत में लगने वाले क्यूआर कोड को कोई भी आम नागरिक अपने मोबाइल से स्केन कर ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों की डिटेल जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा ग्राम पंचायतों मे बीते तीन वर्षों में कराए गए कार्यों की डिटेल भी क्यूआर कोड (Digital Transparency QR Code System) से प्राप्त हो सकेगी। आने वाले समय में यह पारदर्शिता के लिए एक बेहद बड़ा और कारगर कदम साबित होगा। यह क्यूआर कोड सभी ग्राम पंचायतों में सितंबर माह के अंत तक लगा लिया जाएगा। जिला पंचायत कोरिया से इस संबंध में सभी जनपदों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मिलेंगी यह जानकारी

क्यूआर कोड से ग्राम पंचायत में प्रगतिरत, पूर्ण व स्वीकृत कार्यों की सूची प्राप्त हो सकेगी। बीते तीन वर्षों की यह जानकारी सिर्फ एक स्केन से मिलेगी। साथ ही क्यूआर कोड को स्केन करके आम नागरिक मनरेगा योजना की ग्राम पंचायत संबंधी मूलभूत जानकारी जैसे जाब कार्ड संख्या, सौ दिन का रोजगार करने वालों की संख्या, मानव दिवस की जानकारी आदि भी प्राप्त कर सकेंगे।

सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने क्या कहा

कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड (Digital Transparency QR Code System) चस्पा किया जा रहा है। इस क्यूआर कोड को कोई भी आम नागरिक स्केन कर मनरेगा योजना के तहत कराए गए सभी कार्यों की डिटेल जानकारी अविलंब प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बीते तीन वर्षों की जानकारी भी इस कोड के स्केन से प्राप्त हो सकेगी। इस माह के अंत तक कोड चस्पा करने का यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी

शासन की योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए यह एक अभिनव कदम साबित होगा। ग्राम पंचायतों में डिजिटल क्यूआर कोड लग जाने से महत्वपूर्ण जानकारी बेहद सरलता से मिल सकेगी। पूरे जिले में यह कार्य पूर्ण होते ही प्रत्यक्ष निगरानी में आम नागरिकों की सहभागिता को मजबूती मिलेगी। इससे जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जनसहभागिता में वृद्धि होगी।

भई ये ‘अघोषित नियम’ क्या है? दुर्ग जिले के बार संचालकों की जेब पर 2-2 लाख का किसने डाल दिया बोझ….? चिलचिलाती धूप और चर्चा गरम…..!
दुर्ग में एक और शर्मनाक हरकत, uncle ने दबाया मुंह, मोहल्ले वालों ने पीटा, परिजन थाने पहुंचे
रायपुर का आसमान गूंजेगा फाइटर जेट्स की गड़गड़ाहट से: एयरफोर्स करेगी रोमांचक एयर शो..
Gondwana Ganrajya Party Setback : बलरामपुर में बदला सियासी समीकरण: गोंगपा छोड़ 15 नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
Nishchay Program : जेल में अचार बनाकर कमाएंगी महिला बंदियां, बैंक खाते में पहुंचेगी कमाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

Raipur Car Stunt Viral Video
Raipur Car Stunt Viral Video : रील के लिए तेज रफ्तार कार पर स्टंट

Raipur Car Stunt Viral Video :वायरल वीडियो को…

Raipur Husband Wife Dispute : सड़क पर पति-पत्नी का विवाद, तमाशा देखने जुटे लोग

Raipur Husband Wife Dispute  :हंगामे के कारण कुछ…

Bilaspur Woman Suicide
Bilaspur Woman Suicide : 45 वर्षीय महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच जारी

Bilaspur Woman Suicide :अधिकारियों का कहना है कि…

Arms Act
Arms Act : चाकू लहराकर लोगों में फैला रहे थे दहशत, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

रायपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?