CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शिल्पा शेट्टी और राज के विरुद्ध लुकआउट नोटिस

शिल्पा शेट्टी और राज के विरुद्ध लुकआउट नोटिस

By Newsdesk Admin
05/09/2025
Share
Shilpa Shetty Raj Kundra Fraud Case
Shilpa Shetty Raj Kundra Fraud Case

60 करोड़ रुपये को लेकर पुलिस ने भेजा नोटिस

सीजी भास्कर, 05 सितंबर। मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों अक्सर विदेश यात्रा करते हैं, इसी वजह से यह कदम उठाना पड़ा। इस (Shilpa Shetty Raj Kundra Fraud Case) का मकसद बिना किसी रुकावट जांच को पूरा करना है।

बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने 14 अगस्त को शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में मामला दर्ज कराया था।

उनका आरोप है कि 2015 से 2023 के बीच बिजनेस बढ़ाने के नाम पर दी गई 60.48 करोड़ रुपए की रकम कपल ने निजी खर्चों में इस्तेमाल कर ली।

दीपक कोठारी के अनुसार, 2015 में एजेंट राजेश आर्या के जरिए उनकी मुलाकात शिल्पा और कुंद्रा से हुई थी। उस समय दोनों बेस्ट डील टीवी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87% से ज्यादा शेयर थे। बातचीत में तय हुआ कि कोठारी कंपनी को लोन देंगे। कंपनी के लिए 75 करोड़ रुपए का लोन मांगा गया, जिस पर 12% सालाना ब्याज तय हुआ।

कोठारी का कहना है कि बाद में शिल्पा और कुंद्रा ने सुझाव दिया कि लोन पर टैक्स की दिक्कत आ सकती है, इसलिए इसे इन्वेस्टमेंट दिखाते हैं और हर महीने रिटर्न देंगे।

अप्रैल 2015 में पहली बार 31.95 करोड़ की रकम ट्रांसफर की गई। इसके बाद सितंबर में दूसरी डील हुई और जुलाई 2015 से मार्च 2016 तक 28.54 करोड़ रुपए और दिए गए।

कुल मिलाकर कोठारी ने 60.48 करोड़ रुपए और 3.19 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी के रूप में चुकाए।

अप्रैल 2016 में शिल्पा ने उन्हें पर्सनल गारंटी भी दी, लेकिन सितंबर 2016 में कंपनी से डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपए का कर्ज न चुकाने का मामला सामने आया, जिसकी जानकारी कोठारी को नहीं दी गई।

कई बार पैसे मांगने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई।

मामला पहले जुहू पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। चूंकि रकम 10 करोड़ से ज्यादा थी, इसलिए जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दी गई। अब (Shilpa Shetty Raj Kundra Fraud Case) की गहन जांच की जा रही है और पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।

Road Accident : पिकअप ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौत
30 साल बाद महिला को हाईकोर्ट से मिला न्याय:SECL में भूमि-अधिग्रहण के बदले नौकरी में हुआ था फर्जीवाड़ा, बेटे नियुक्ति देने दिया आदेश
बच्चियों को काटता, छतों में निर्वस्त्र घूमता… कौन है ये ‘सनकी’, जिससे डरीं शिवपुरी की महिलाएं?
Budget 2026 Suggestions : मोदी सरकार ने आगामी बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव, आम नागरिक भी नीतिगत प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे
राजस्थान: चर्च बना भैरव मंदिर, दीवारों का भी रंग बदला, लिखा-जय श्री राम; 200 परिवारों ने हिंदू धर्म में की वापसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?