CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teachers Day : मंच पर डांस कर टीचर्स ने दिन को बनाया यादगार, डेडिकेशन के साथ करें काम – झा

Teachers Day : मंच पर डांस कर टीचर्स ने दिन को बनाया यादगार, डेडिकेशन के साथ करें काम – झा

By Newsdesk Admin
07/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 सितंबर। टीचर्स हमारे जीवन को आकार देने और समाज के भविष्य निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाते हैं। टीचर्स पथ-प्रदर्शक होते हैं, वे सिर्फ पढ़ना-लिखना ही नहीं बल्कि अच्छे अनुशासन, संस्कार और जीवन जीने की सही कला भी सिखाते हैं।

उक्त विचार शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) सम्मान समारोह में केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन के के झा ने जामुल भिलाई स्थित केएच टिनी टाट में व्यक्त किए।

उन्होंने टीचर्स से कहा कि –

हम पर विश्वास रखें, मैनेजमेंट आपके साथ सुख दु:ख में हमेशा खड़ा है। आप लोगों को कोई तकलीफ नहीं होने देंगे। बस आप लोग डेलिगेशन के साथ खूब मन लगाकर अपना काम कीजिए।

आपको बता दें कि हर साल की तरह केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 5 सितंबर शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर टीचर्स के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने के लिए समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष केके झा, प्रिंसिपल विभा झा, डायरेक्टर निश्चय झा, एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा तथा अतिथि के रूप में उद्योगपति अरविंदर सिंह खुराना, दीप्ति खुराना, सीए प्रीयेश लेखवानी और विधि लेखवानी, उद्योगपति अंशुल जैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। वेलकम स्पीच एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा ने दिया। 

इस अवसर पर केएच मेमोरियल स्कूल, जवाहर नगर और केएच टिनी टाट जामुल के टीचर्स और स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जामुल के टीचर्स ने मंच पर डांस की शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाह वाही बटोरी। संडे का महत्व बताने वाले एक नाटक का मंचन कर टीचर्स ने सबको खूब हंसाया।

प्रिंसिपल विभा झा ने अपने चार दशकों के संघर्ष को याद किया,  वह भावुक भी हुईं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों ने उन्हें सबकुछ सिखा दिया। कभी धैर्य नहीं छोड़ा, कड़ी मेहनत की और लक्ष्य को टारगेट करते हुए अपनी पहचान बनाई। इसलिए वे चाहती हैं कि टीचर्स (Teacher's) भी अपने काम में परफेक्ट बनें।

डायरेक्टर निश्चय झा ने भविष्य में मैनेजमेंट द्वारा टीचर्स के हित में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी।

टीचर्स डे को यादगार बनाने के लिए, टीचर्स ने मनोरंजक गेम्स आयोजित कर खूब इंजॉय किया।

कार्यक्रम में अंत में सभी टीचर्स और स्टाफ को गिफ्ट भेंट किए गए। वोट ऑफ थैंक्स मेडम दीक्षा वर्मा ने दिया।
CGPSC Prelims Result 2026 : CGPSC प्रीलिम्स में 3921 कैंडिडेट्स क्वालिफाई, अब मेंस की तैयारी का वक्त, मई में होगी अगली परीक्षा
Jobs IIT for Class 12th Student : CBSE पोर्टल की खामी बताने वाले छात्र को IIT कानपुर में मिली नौकरी, जानिए कौन हैं 12वीं पास निसर्ग अधिकारी
राजधानी में ट्रैफिक की बड़ी समस्या का समाधान: बनेंगे 7 नए ओवरब्रिज
GAIL Recruitment 2024 : GAIL में निकली 391 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा वाले युवाओं को गोल्डन चांस, मात्र 50 रूपये जमा कर ऐसे करें आनलाईन आवेदन
Manpower scam : अनवर ढेबर को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर जेल में रहने का दिया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?