CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sanju Samson : एशिया कप में आज संजू तोड़ सकते हैं धोनी का ये रिकॉर्ड, बस चंद कदम दूर

Sanju Samson : एशिया कप में आज संजू तोड़ सकते हैं धोनी का ये रिकॉर्ड, बस चंद कदम दूर

By Newsdesk Admin
10/09/2025
Share
Sanju Samson
Sanju Samson

सीजी भास्कर, 10 सितंबर। क्रिकेट फैंस की धड़कने एशिया कप को लेकर तेज हो गई है। 2025 में होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेले जाने वाले मैच में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी बात की है तो वो ये है कि प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन (Sanju Samson) किस नंबर पर खेलने वाले हैं। उनका बल्ला इस समय रनों की बरसात करते हुए केवल बाउंड्री ही देख रहा है। हाल ही में उनके ‘नो लुक सिक्स’ की भी काफी चर्चा हुई। जब वो फॉर्म में होते हैं तो उनके बल्ले को रोकना नामुमकिन होता है, केरल लीग में उन्होंने 5 मैचों में ही 30 छक्के लगाकर साबित कर दिया कि वो T20I के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और एशिया कप में उन्हें प्लेइंग इलेवन में रखना फायदेमंद साबित होगा।

संजू (Sanju Samson) इस एशिया कप में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। दरअसल धोनी के नाम किसी विकेट कीपर के द्वारा T20I में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 85 मैचों में 52 छ्क्के मारे हैं। उनका ये रिकॉर्ड फिलहाल कोई विकेट कीपर बेट्समैन नहीं तोड़ पाया। लेकिन संजू सैमसन इसके बहुत करीब हैं और मजे की बात है कि वो फुल फॉर्म में भी हैं। संजू फिलहाल 36 छक्के जड़ चुके हैं और धोनी से केवल 17 छक्के दूर हैं। ऐसे में बहुत संभावनाएं हैं कि संजू सैमसन एशिया कप में ही धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। संजू के बाद ऋषभ पंत का नंबर है जो 35 छक्कों के दूसरे साथ नंबर पर हैं।

केरल लीग में तहलका मचा चुके (Sanju Samson)

टीम इंडिया प्रैक्टिस के लिए दुबई रवाना हो चुकी है। संजू भी टीम में शामिल हैं और इसीलिए केरल लीग को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया। अबतक खेले मैचों में ही उनका तूफानी अवतार किसी से छिपा नहीं है। केरल लीग में उन्होंने केवल 5 मैच खेले जिसमें उन्होंने 368 रन बनाएं जिसमें 24 चौके और 30 छक्के शामिल हैं। इसी दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और एक शतक भी मारा। उनका एक गेंद पर 13 रन बनाना भी काफी चर्चा में रहा था। इसी लीग में संजू का स्ट्राइक रेट 186 रहा था जो काबिल ए तारीफ है। पिछले एक साल में ही संजू ने टीम इंडिया के लिए T20I में खेलते हुए 12 मैचों में तीन शतक जड़े हैं, हाल में वो फुल फॉर्म में भी चल रहे हैं ऐसे में देखना है कि उन्हें किस नंबर पर खेलने भेजा जाता है साथ ही वो धोनी का सबसे ज्यादा छक्के का रिकार्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

PAK vs SA Test Highlights : पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को लाहौर में धोया, जीता हुआ मैच हारे ‘चोकर्स’
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना
ICC T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बिना वर्ल्ड कप संभव नहीं, पूर्व पाक क्रिकेटर का ICC पर बड़ा बयान
Shreyas Iyer Captaincy : लगातार 6 हार का शर्मनाक रिकॉर्ड, फिर भी पटौदी-गावस्कर के क्लब में पहुंचे श्रेयस अय्यर
Vaibhav Sooryavanshi DRS : ‘ले लो, ले लो…’ 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Government Property Damage Case : जेसीबी से 12 शौचालयों के टैंक तोड़े, गौठान की जाली भी उखाड़ी; पूर्व जनपद सदस्य पर FIR
Balod Government Property Damage Case : जेसीबी से 12 शौचालयों के टैंक तोड़े, गौठान की जाली भी उखाड़ी; पूर्व जनपद सदस्य पर FIR

ग्राम पंचायत सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने…

Durg Police DGP 15 Instructions : नशे और साइबर अपराध पर अब पुलिस का कड़ा प्रहार, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए 15 सख्त निर्देश
Durg Police DGP 15 Instructions : नशे और साइबर अपराध पर अब पुलिस का कड़ा प्रहार, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए 15 सख्त निर्देश

दुर्ग पुलिस डीजीपी के निर्देश (Durg Police DGP…

Vishnu Deo Sai Statement : परिसीमन पर विपक्ष को CM साय का जवाब, बोले- चुनावी हार की हताशा में लगा रहे निराधार आरोप
Vishnu Deo Sai Statement : परिसीमन पर विपक्ष को CM साय का जवाब, बोले- चुनावी हार की हताशा में लगा रहे निराधार आरोप

मुख्यमंत्री के इस बयान (Vishnu Deo Sai Statement)…

Rajnandgaon Education Department Action : शिक्षक से लेकर लिपिक तक 4 कर्मचारी सस्पेंड, जानें वजह
Rajnandgaon Education Department Action : शिक्षक से लेकर लिपिक तक 4 कर्मचारी सस्पेंड, जानें वजह

इस कार्रवाई (Rajnandgaon Education Department Action) में किसी…

Chhattisgarh Application Writer Fees : अर्जी लिखवाने के अब देने होंगे सिर्फ 5 रुपए प्रति पेज, मनमानी वसूली पर लगेगी रोक; जानें नए नियम
Chhattisgarh Application Writer Fees : अर्जी लिखवाने के अब देने होंगे सिर्फ 5 रुपए प्रति पेज, मनमानी वसूली पर लगेगी रोक; जानें नए नियम

अब अर्जी लेखक (Chhattisgarh Application Writer Fees) अधिकतम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?