CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर-एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम फेल, 4 फ्लाइट कैंसिल, 6 डायवर्ट, दिल्ली से आ रहे विमान की भोपाल में लैंडिंग, यात्रियों ने किया हंगामा

रायपुर-एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम फेल, 4 फ्लाइट कैंसिल, 6 डायवर्ट, दिल्ली से आ रहे विमान की भोपाल में लैंडिंग, यात्रियों ने किया हंगामा

By Newsdesk Admin
11/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 सितंबर। रायपुर एयरपोर्ट पर नेविगेशन सिस्टम में खराबी के कारण कल दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 5138 को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा।

4 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं वहीं 6 डायवर्ट किए गए हैं। ये दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरू, इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली थीं।

रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक विजिबिलिटी क्लियर होने के बाद विमान आज फिर से लैंड कर सकेंगे।

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली गिरने से तकनीकी गड़बड़ी हुई, जिससे विजिबिलिटी और नेविगेशन में दिक्कतें आईं हैं।

आपको बता दें कि फ्लाइट में 170 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग क्षेत्र से हैं। यात्रियों में दुर्ग से बीजेपी सांसद विजय बघेल और वरिष्ठ IAS अधिकारी सोनमणी बोरा भी शामिल थे।

भोपाल एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने और रिफ्यूलिंग के बाद फ्लाइट ने बुधवार रात 10:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। 11:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

यात्रियों को जब पता चला कि उन्हें उसी रात रायपुर नहीं भेजा जाएगा तो उन्होंने हंगामा कर दिया।

दिल्ली पहुंचने के बाद जब यात्रियों को यह जानकारी दी गई कि उन्हें उसी रात रायपुर नहीं भेजा जा सकेगा, तो देर रात एयरपोर्ट पर हंगामा हो गया।

यात्रियों का आरोप था कि इंडिगो की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आया।

करीब 1 घंटे तक चले हंगामे के बाद एयरलाइन ने यात्रियों को दो अलग-अलग रिसॉर्ट्स में ठहराने की व्यवस्था की।

एयरलाइन ने सभी यात्रियों को आज गुरुवार को रायपुर भेजने के लिए फ्लाइट नंबर 6E 9056 में सीट अलॉट कर दी है। यह फ्लाइट 12:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और 2:25 बजे रायपुर लैंड करेगी।

फ्लाइट नंबर 6E5138 ने दिल्ली से शाम 7:20 बजे टेकऑफ किया था, जिसे रायपुर में रात 8:55 बजे लैंड होना था।

फ्लाइट में मौजूद कैप्टन संजय चौधरी ने यात्रियों को सूचित किया कि नेविगेशन सिस्टम बंद होने और खराब मौसम की वजह से विमान रायपुर की बजाय भोपाल में लैंड किया।

फ्लाइट में कैप्टन समेत 6 क्रू मेंबर थे। करीब रात 9:15 बजे विमान भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ।

वहां यात्रियों को रुकवाया गया और विमान की रिफ्यूलिंग शुरू की गई।

क्रू मेंबर्स ने स्थिति को शांत ढंग से संभाला और यात्रियों को लगातार अपडेट देते रहे।

Dam Accident : डूबते बच्चे को बचाने पानी में उतरा युवक, बाहर आया तो हर किसी की आंखें नम थीं
47th All India Public Relations Conference : देहरादून में होने जा रहा 47 वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन
Surajpur KG-2 Child Abuse : ‘तालिबानी सजा’…! KG-2 के मासूम को रस्सी से पेड़ पर लटकाया
Meta Layoffs : क्या कर्मचारियों की निगरानी के लिए एआई का हुआ इस्तेमाल, छंटनी को लेकर मेटा पर लगे गंभीर आरोप
Bhilai Breaking : जीई फाउंडेशन की पहल पर कुपोषण से मुक्त हो रहे बच्चे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?