CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब छत्तीसगढ़ के गांवों की सड़कों पर दौड़ेंगी महिलाओं की ई-रिक्शा

अब छत्तीसगढ़ के गांवों की सड़कों पर दौड़ेंगी महिलाओं की ई-रिक्शा

By Newsdesk Admin
11/09/2025
Share
Women Empowerment
Women Empowerment

सीजी भास्कर, 11 सितंबर। बिलासपुर जिले की ग्रामीण महिलाएं (Women Empowerment) अब केवल घर तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि अपने गांवों की परिवहन व्यवस्था में भी अहम योगदान देंगी।

राष्ट्रीय स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कोनी में इन दिनों जिले के चारों ब्लॉकों से आई 35 महिलाएं (E-Rickshaw Training) ले रही हैं। यह कदम न केवल महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का अवसर है बल्कि ग्रामीण परिवहन को भी नई दिशा देगा।

संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाएं ई-रिक्शा चलाने की तकनीक सीख रहीं हैं। बैटरी संचालन और यात्री सुरक्षा से जुड़ी जानकारी सीख रही हैं। (E-Rickshaw Training)

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को एसबीआई से 2 लाख रुपए तक का लोन देकर ई-रिक्शा दिलवाया जाएगा। इसके जरिए वे अपने गांव या आसपास के क्षेत्रों में सेवा शुरू कर सकेंगी।

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि गांवों में बस सेवा बेहद सीमित है। कई जगह तो केवल सुबह और शाम एक ही बस आती है। ऐसे में छात्राओं, मजदूरों और मरीजों को कठिनाई होती है। अब ई-रिक्शा सेवा शुरू होने से (Rural Transport) का अभाव काफी हद तक दूर होगा।

महिलाओं की प्रतिक्रियाएं

कंचन वस्त्रकार, टेंगनवाडा निवासी ने कहा कि उनके गांव से बेलगहना कॉलेज की दूरी 13 किलोमीटर है। वहां तक पहुंचने के लिए ट्रेन ही एकमात्र साधन है। लगभग 25 छात्राएं रोजाना यह सफर करती हैं।

लेकिन अन्य कामों के लिए पैदल चलना मजबूरी है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा सुविधा मिलने से सभी को राहत मिलेगी।

गतौरा निवासी प्रमिला वस्त्रकार ने बताया कि उनका गांव मुख्य सड़क से 10 किलोमीटर दूर है। यहां बस या ऑटो जैसी सुविधा नहीं है, केवल ट्रक या भारी वाहन चलते हैं। (Women Empowerment)

कई बार बीमार लोगों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि गांव में अगर ई-रिक्शा चलने लगे, तो यह लोगों के लिए जीवनरेखा साबित होगी।

दोहरा लाभ

जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा का अभाव है। महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण देना दोहरा लाभ है।

इससे उन्हें (Self Employment) मिलेगा और गांवों में आवागमन आसान होगा। शासन की इस पहल से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

आरसेटी निदेशक राजेंद्र साहू ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

ई-रिक्शा प्रशिक्षण इसी दिशा में एक प्रयास है। महिलाएं इसे अपनाकर न सिर्फ अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगी, बल्कि गांव के विकास में भी योगदान देंगी।

महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर

यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। पहले जहां महिलाएं स्वरोजगार के अवसर खोजने में संघर्ष करती थीं, वहीं अब उन्हें समाज में नई पहचान मिलेगी।

ग्रामीण अंचलों में जहां परिवहन सुविधाएं बेहद सीमित हैं, वहां यह पहल बड़ी राहत साबित होगी। महिलाओं के हाथों में स्टीयरिंग आने से उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। समाज में (Women Empowerment) का संदेश भी जाएगा।

GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान
NGO Scam : छत्तीसगढ़ में 1,000 करोड़ का एनजीओ घोटाला, सीबीआई ने 1,500 दस्तावेज किए जब्त
गरियाबंद में चाकू की नोक पर लूट, व्यवसायी के घर आधी रात घुसे 7 नकाबपोश; 4 लाख नकद और 400 ग्राम सोना ले उड़े
Raipur Woman Journalist Accident: तेलीबंधा में ट्रेलर की चपेट में आई महिला पत्रकार, हालत बेहद गंभीर
Chhattisgarh Mental Health : बढ़ रहा मानसिक तनाव, एक साल में 23 हजार लोगों ने मांगी मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?