CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gariaband Encounter : 10 नक्सलियों के साथ ढेर हुआ 1 करोड़ का टॉप लीडर, सुरक्षा घेरे में फंसे और जवानों ने कर दिया एनकाउंटर

Gariaband Encounter : 10 नक्सलियों के साथ ढेर हुआ 1 करोड़ का टॉप लीडर, सुरक्षा घेरे में फंसे और जवानों ने कर दिया एनकाउंटर

By Newsdesk Admin
13/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 सितंबर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। गरियाबंद (Gariaband Encounter) जिले के मैनपुर इलाके में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें भाकपा (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य मोड़ेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर भी शामिल था। बालकृष्ण पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथ 25 लाख का इनामी नक्सली प्रमोद उर्फ पांडु भी ढेर हो गया।

संगठन विस्तार की जिम्मेदारी थी बालकृष्ण पर

सूत्रों के अनुसार, टॉप कमांडर चलपति के मारे जाने के बाद संगठन ने मोड़ेम बालकृष्ण को नई जिम्मेदारी सौंपी थी। उसका काम था – गरियाबंद, धमतरी और नुआपड़ा में माओवादी नेटवर्क (Gariaband Encounter) का विस्तार करना। मॉनसून सीजन में वह इसी मिशन के तहत मैनपुर इलाके में सक्रिय हुआ था।

सुरक्षाबलों को मिला था पुख्ता इनपुट

रायपुर रेंज के IG अमरेश मिश्रा ने बताया कि तकनीकी टीम से मिले इनपुट के आधार पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया। बालकृष्ण की सुरक्षा में करीब 10 नक्सली तैनात थे। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर मुठभेड़ शुरू की, जिसमें सभी मारे गए।

IG ने कहा – “बस्तर में लगातार दबाव बढ़ने के बाद नक्सली (Gariaband Encounter) अब गरियाबंद-धमतरी-ओडिशा बॉर्डर को सुरक्षित ठिकाना बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन अब सुरक्षा बल वहां भी सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं।”

बालकृष्ण की लंबी नक्सली पृष्ठभूमि

पुलिस के अनुसार, बालकृष्ण 1980 के दशक में नक्सल आंदोलन से जुड़ा था। वह उड़ीसा राज्य समिति (OSC) का सचिव रह चुका था और कई नामों से सक्रिय था – बालन्ना, रामचंदर और भास्कर। संगठन में उसे “मजबूत रणनीतिकार” माना जाता था।

गृह मंत्री अमित शाह का बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे नक्सल विरोधी अभियान की ऐतिहासिक सफलता बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा – “छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ कोबरा, छत्तीसगढ़ पुलिस (Gariaband Encounter) और DRG के संयुक्त अभियान में 1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोड़ेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए हैं। नक्सली संगठन का समूल नाश निश्चित है, बचे-खुचे नक्सली जल्द आत्मसमर्पण करें।”

2025 में अब तक 241 नक्सली मारे गए

पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ के साथ ही 2025 में छत्तीसगढ़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 241 हो चुकी है। इनमें से 212 नक्सली बस्तर संभाग में, 27 गरियाबंद (रायपुर संभाग) में और 2 दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मारे गए।

Bhilai Hospital Parking Dispute: सौ बिस्तर अस्पताल की पार्किंग है किधर…? प्रशासन तक पहुंची शिकायत
MCB District News : शिक्षा के मंदिर में शराबखोरी, नशे में धुत मिले हेडमास्टर और सहायक शिक्षक, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
Placement Camp Mahasamund : महासमुंद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दो दिन चलेगा भर्ती शिविर
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
Operation Prahar Action : बड़ी कार्रवाई, 13 लाख का कच्चा आयरन जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?