CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mutual Divorce Chhattisgarh : तलाक लेने के बाद आदेश निरस्त करने की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- सहमति से अलग हुए, अब फैसला नहीं बदलेगा

Mutual Divorce Chhattisgarh : तलाक लेने के बाद आदेश निरस्त करने की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- सहमति से अलग हुए, अब फैसला नहीं बदलेगा

By Newsdesk Admin
13/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 सितबंर। हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए पारस्परिक सहमति से तलाक(Mutual Divorce Chhattisgarh) के आदेश को निरस्त करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने साफ कहा कि जब पति-पत्नी दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला किया था, तो अब अपील की कोई गुंजाइश नहीं है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि कानून भावनाओं से नहीं, बल्कि तथ्यों और प्रक्रियाओं से चलता है।

तलाक के बाद भी साथ मनाई सालगिरह और की यात्रा

यह मामला बिलासपुर की एक महिला और मोपका निवासी युवक से जुड़ा है। दोनों ने रिश्तों में खटास आने के बाद हिंदू विवाह अधिनियम के तहत तलाक की मांग की थी। फैमिली कोर्ट ने 4 जनवरी 2025 को तलाक डिक्री पारित की।
हालांकि तलाक के बाद भी दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। 11 से 15 मार्च 2025 तक दंपती ने मथुरा की यात्रा की, होटल बुकिंग और ट्रेन टिकट भी कराए। साथ ही शादी की सालगिरह (Mutual Divorce Chhattisgarh) भी मनाई।

हाई कोर्ट में अपील, पर निरस्त

महिला ने हाई कोर्ट में अपील करते हुए कहा कि रिश्ते सुधर गए हैं और अब वे साथ रहना चाहते हैं। उसने ट्रेन टिकट, होटल बुकिंग और तस्वीरें सबूत के तौर पर पेश कीं। पति की ओर से भी तर्क दिया गया कि पत्नी अभी भी उसके खाते में पैसे भेजती है, जिससे रिश्ते कायम होने का संकेत मिलता है।

लेकिन डिवीजन बेंच जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद ने कहा कि 9 दिसंबर 2024 को दोनों ने कूलिंग पीरियड हटाने की मांग करते हुए स्पष्ट किया था कि वे अगस्त 2022 से अलग रह रहे हैं। सबूतों के आधार पर फैमिली कोर्ट (Mutual Divorce Chhattisgarh) ने फैसला दिया था। इसलिए अब उस आदेश को चुनौती देना कानूनन मान्य नहीं है।

पुराने केस का हवाला

हाई कोर्ट ने अभिनव श्रीवास्तव बनाम आकांक्षा श्रीवास्तव केस का हवाला देते हुए कहा कि सहमति से तलाक होने पर अपील स्वीकार नहीं की जा सकती।

Chhattisgarh Politics : सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, बोला – कानून सही, दिक्कत उसके गलत इस्तेमाल में
CBSE re-evaluation portal down again : छात्रों को लॉगिन और वेरिफिकेशन में परेशानी
भजन गाते पहुंचे अरेल घाट, छत्तीसगढ़ सरकार और जनप्रतिनिधियों ने लगाई आस्था की डुबकी, संगम पहुंचे नेताओं ने की गंगा आरती, कहा “धन्य हो गया जीवन”
अम्बिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने लिखा रेल मंत्री को पत्र 🟢 कमलपुर स्टेशन पर कोविड काल से बंद इस सुविधा को बहाल करने की मांग
Mahima Rajput Space Mission Selection : अंतरराष्ट्रीय स्पेस मिशन में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?