CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Plant Breaking News : नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा 🛑 टनल फर्नेस में आग से 4 झुलसे, 2 की गंभीर हालत

CG Plant Breaking News : नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा 🛑 टनल फर्नेस में आग से 4 झुलसे, 2 की गंभीर हालत

By Newsdesk Admin
06/08/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 06 अगस्त्त। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एनएमडीसी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। जगदलपुर के नगरनार में स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में शॉर्ट सर्किट टनल फर्नेस में आग लगे से चार कर्मचारी झुलस गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. झुलसे लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है वहीं, अन्य 2 कर्मचारियों का इलाज जगदलपुर के महारानी अस्पताल के बर्न यूनिट में किया जा रहा है।

हादसा प्लांट एरिया के अंदर ब्लास्ट फर्नेस में ब्रेकर मेंटेनेंस के काम के दौरान हुआ है। बताया जा रहा है कि यह पहला एक्सीडेंट नहीं है। प्लांट के भीतर कुछ समय पहले भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जहां गर्म भाप के रिसाव से भी चार कर्मचारी झुलस गए थे। उन्हें उपचार के बाद राहत मिली थी।

मिली जानकारी के अनुसार, यहां इस काम में एनएमडीसी ने 2 निजी कंपनियों के कर्मचारियों को तैनात कर रखा था. इसी दौरान यूनिट में शॉर्ट सर्किट हो गया और इसकी वजह से भीषण विस्फोट भी हुआ। इस विस्फोट और शार्ट सर्किट की चिंगारी से वहां मेंटेनेंस में काम कर रहे सीनियर टेक्नीशियन तापस नायक, सीमेंस कंपनी के महेंद्र कुमार लहरे, सिंह इंटरप्राइजेज के देवेंद्र नाग और सीमेंस कंपनी के अमरेंद्र कुमार चौधरी बुरी तरह झुलस गए।

शार्ट सर्किट और विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद अन्य कर्मचारी मेंटेनेंस यूनिट की ओर पहुंचे। वहां कर्मचारियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया फिलहाल 2 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

इस मामले में एनएमडीसी प्रबंधन ने हादसे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। जल्द ही मैनेजमेंट से बात कर के उनका पक्ष लेने की कोशिश की जा रही है।

Chhattisgarh Cabinet Meeting : कल सुबह मंत्रालय में होगी विष्णु कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर लगेगी मुहर
Exotic Fish Ban Chhattisgarh : प्रदेश में एक्सोटिक मांगुर और बिग हेड मछलियां प्रतिबंधित
School Bus Safety : फिटनेस सर्टिफिकेट बिना 10 स्कूल बसों पर 38 हजार का चालान; 2 बसों से 55,989 का टैक्स वसूला
District Congress Presidents : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल तय! जल्द जारी होगी जिला अध्यक्षों की नई सूची, सुबोध और प्रवीण के नाम पर मुहर संभव
Ladakh Marathon : 58 और 70 की उम्र में भी जोश कायम, कोंडागांव के दो बुजुर्ग धावक लद्दाख मैराथन में लगाएंगे दौड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?