CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Alcohol Ban: छत्तीसगढ़ के इस गांव में शराब पर लगा बैन, पकड़े जाने पर लगेगा 21 हजार का जुर्माना

Alcohol Ban: छत्तीसगढ़ के इस गांव में शराब पर लगा बैन, पकड़े जाने पर लगेगा 21 हजार का जुर्माना

By Newsdesk Admin
16/09/2025
Share
Alcohol Ban
Alcohol Ban

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। गांव के लोग अब एक नई पहल के जरिए सामाजिक बुराइयों से जंग छेड़ चुके हैं। नशे (Alcohol Ban) जैसी आदतों को मिटाने के लिए ग्रामीणों ने आपसी एकजुटता दिखाई है। जगह-जगह पर लगाए जा रहे नारों से माहौल पूरी तरह जागरूकता से भर चुका है।

शनिवार को हुई अहम बैठक में सर्वसमाज के लोग इकट्ठा हुए। यहां न केवल नारे लगे बल्कि एक ठोस निर्णय भी लिया गया कि अब किसी भी हालत में नशे का कारोबार या सेवन गांव में बर्दाश्त नहीं होगा। सभा में यह भी तय किया गया कि कड़ी सजा और भारी जुर्माने से ही ऐसी बुराइयों पर रोक लगाई जा सकती है।

सभा में यह घोषणा की गई कि यदि कोई व्यक्ति (Alcohol Ban) के तहत शराब, गांजा, सट्टा, क्रय-विक्रय करता या पकड़ा जाता है तो उसे सीधे 21 हजार रुपए जुर्माना भरना होगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे 5000 रुपए इनाम मिलेगा। साथ ही ग्राम विकास समिति द्वारा 8000 रुपए प्रोत्साहन के तौर पर दिए जाएंगे।

यह बैठक छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम मनकी में आयोजित की गई थी, जो जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर नेशनल हाइवे पर स्थित है। यहां सर्वसम्मति से तय हुआ कि यदि किसी दुकानदार को अपने दुकान के सामने शराब पिलाते पकड़ा गया तो उस पर 5000 रुपए का जुर्माना लगेगा। सूचना देने वाले को 1000 रुपए इनाम, ग्राम समिति स्तर पर 2000 रुपए और संबंधित समाज को भी 2000 रुपए का सहयोग दिया जाएगा।

स्वच्छता पर भी सख्त कदम उठाए गए। अगर कोई व्यक्ति घर का कचरा रोड, नाली या चौराहे पर डालते पकड़ा गया तो उस पर 1000 रुपए जुर्माना होगा। (Alcohol Ban) के नियमों के अनुसार मवेशी मालिक का पशु सड़क या चौक में घूमता पाया गया तो प्रति पशु 500 रुपए दंड वसूला जाएगा। जुर्माना नहीं देने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

इसके अलावा यदि सार्वजनिक स्थल पर कोई भी व्यक्ति गाली-गलौज, मारपीट या अपशब्द का प्रयोग करता है तो दोनों पक्षों से 5000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे कड़े नियमों से ही समाज को बेहतर दिशा मिल सकती है और गांव को आदर्श गांव में बदला जा सकता है। (Alcohol Ban) अभियान को लेकर आसपास के गांव भी प्रेरणा ले रहे हैं।

Raipur Police Commissionerate : पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था को लेकर उठा सवाल, नवा रायपुर को देहात में रखने पर असहमति
Ramen Deka Meeting Students : राज्यपाल रमेन डेका से वनांचल के बच्चों की मुलाकात, प्रतिभा से प्रभावित होकर 5-5 हजार देने की घोषणा
Property Tax Deadline Extension: छत्तीसगढ़ में राहत, अब 30 अप्रैल तक बिना पेनाल्टी जमा करें टैक्स
Tanzania Gold Mine Scam : विदेशी निवेश का झांसा, सुनहरी खदान की कहानी और रायपुर में करोड़ों की ठगी का खुलासा
Bhavna Bohra Vidhan Sabha : वन्दे मातरम् से लेकर शिक्षक भर्ती तक, विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाए संस्कृति, शिक्षा और जवाबदेही के सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द
Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

CGMSC Supreme Court
CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन यानी CGMSC को टेंडर…

Oil Palm Farming : 8 हेक्टेयर में 1,144 पौधे, किसानों के लिए खुलेगी कमाई की नई राह
Oil Palm Farming : 8 हेक्टेयर में 1,144 पौधे, किसानों के लिए खुलेगी कमाई की नई राह

रेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आयल पाम खेती (Oil Palm…

Pension Case
Pension Case : 15 साल तक पेंशन के लिए भटकती रही विधवा, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

बिलासपुर में एक अनपढ़ विधवा को अपने पति…

Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ
Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रदेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?