CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Electrification : विद्युतीकरण की मांग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, राशन-पानी लेकर नेशनल हाईवे पर बैठे हजारों आदिवासी

Electrification : विद्युतीकरण की मांग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, राशन-पानी लेकर नेशनल हाईवे पर बैठे हजारों आदिवासी

By Newsdesk Admin
12/01/2026
Share
Electrification
Electrification

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर अंतर्गत राजापड़ाव-गौरगांव क्षेत्र में गांवों के विद्युतीकरण (Electrification) की एक सूत्री मांग को लेकर हजारों ग्रामीण सोमवार सुबह सात बजे से मैनपुर-देवभोग-गरियाबंद नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए हैं। समाचार लिखे जाने तक 12 घंटे से अधिक समय से सड़क जाम की स्थिति बनी हुई है। कड़ाके की ठंड के बीच राशन-पानी, बैनर-पोस्टर और तख्तियां लेकर बैठे ग्रामीण टस से मस होने को तैयार नहीं हैं।

नेशनल हाईवे पर जाम के कारण ओड़िशा से रायपुर तक आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आंदोलनकारियों का साफ कहना है कि जब तक गांवों में विद्युतीकरण (Electrification) का कार्य शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। शासन-प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी की जा रही है।

स्थानीय एसडीएम, एसडीओपी और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। समाचार लिखे जाने तक अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे भी मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से चर्चा कर रहे थे, लेकिन प्रशासनिक मान-मनौव्वल अब तक असफल रही है।

जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम के नेतृत्व में हो रहे इस सड़क जाम में हजारों की संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि आज़ादी के 78 साल बाद भी वे अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, रोजगार के साधन, सिंचाई व्यवस्था और लघु उद्योग ठप पड़े हैं, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी गहरा असर पड़ा है।

मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि करीब डेढ़ माह पूर्व विद्युतीकरण (Electrification) की मांग को लेकर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। पांच पंचायतों में पहले से स्वीकृत कार्य को अचानक रोक दिया गया और केवल आश्वासन दिए गए। भूमिगत विद्युत लाइन विस्तार का बहाना बनाकर ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। इसी उपेक्षा से क्षुब्ध होकर ग्रामीण सड़क पर उतरने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह आंदोलन आर-पार का है।

आंदोलन की अगुवाई कर रहीं जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि राजापड़ाव क्षेत्र के हजारों ग्रामीण केवल एक ही मांग—बिजली—को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जब तक विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ नहीं होता और ठोस लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

Marriage Promise Exploitation Case : शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, 2 बार गर्भपात के बाद दूसरी से की सगाई
Fire in Manendragarh Plastic Factory : मनेंद्रगढ़ में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, रातभर गूंजती रही सायरनों की आवाज
Chhattisgarh Pollution Action: बढ़ते प्रदूषण पर सरकार की सख्ती, नियम तोड़ने वाले उद्योगों की बिजली कटी
PCCF Appointment : छत्तीसगढ़ वन महकमे में बड़ा बदलाव, अरूण पांडे बने नए वन बल प्रमुख
Raigarh Elephants Bathing : 48 हाथियों का झुंड तालाब में उतरा, शावकों संग की मस्ती

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

बिजली बिल समाधान का लाभ (Chhattisgarh Electricity Update)…

Durg Police
Durg Police : दुर्ग में 185 पुलिस जवानों ने तड़के मारा छापा, हथियार व शराब जब्त

पुलिस ने मंगलवार तड़के दुर्ग, भिलाई नगर और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?