CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Coal India Compensation Hike : अब खदान हादसों में मौत पर परिवार को सीधे मिलेंगे 25 लाख रुपए, लागू हुआ बड़ा आदेश

Coal India Compensation Hike : अब खदान हादसों में मौत पर परिवार को सीधे मिलेंगे 25 लाख रुपए, लागू हुआ बड़ा आदेश

By Newsdesk Admin
18/09/2025
Share
Coal India Compensation Hike
Coal India Compensation Hike

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। कोल इंडिया ने कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित में एक अहम निर्णय लिया है। कंपनी ने वी केयर पहल के तहत घातक खदान दुर्घटना में मृत्यु होने पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि (Coal India Compensation Hike) को 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया है। यह आदेश बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जारी किया गया। कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि यह लाभ रोजगार के दौरान या उससे संबंधित घातक दुर्घटनाओं के मामले में मृत अधिकारी और कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगा।

पहले 15 लाख रुपए मिलते थे अनुग्रह राशि के रूप में

अब तक कोयला खदानों में कार्यरत कर्मचारियों की मृत्यु पर 15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाती थी। लेकिन अब इसे (Coal India Compensation Hike) बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह निर्णय ठेका श्रमिकों पर भी लागू होगा। ठेका कर्मचारी की घातक दुर्घटना की स्थिति में अनुग्रह राशि का भुगतान संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जाएगा। यह कदम उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जिनके सदस्य खदानों में काम करते हुए अपनी जान गंवाते हैं।

26 जून से प्रभावी हुआ आदेश

कोल इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 26 जून 2025 को हुई 480वीं बैठक में यह अहम फैसला लिया था। इसी बैठक में यह तय किया गया था कि घातक दुर्घटनाओं के मामलों में अनुग्रह राशि (Coal India Compensation Hike) को बढ़ाया जाए। प्रबंधन ने आदेश को 26 जून 2025 से ही लागू कर दिया है। इस निर्णय का फायदा अब नियमित और ठेका, दोनों श्रमिकों के परिवारों को मिलेगा।

एक करोड़ का बीमा कवर

कॉर्पोरेट वेतन पैकेज के अंतर्गत नियमित कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए का बीमा कवर मिलेगा। वहीं ठेका कर्मचारियों के लिए 40 लाख रुपए बीमा सुविधा का प्रावधान किया गया है। खास बात यह है कि कर्मचारियों को इसके लिए अतिरिक्त बीमा प्रीमियम नहीं देना होगा। संबंधित बैंक ही यह सुविधा देंगे। इसके लिए कोल इंडिया ने दस प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ समझौता किया है। इस योजना से पहले ही 2 लाख 15 हजार से अधिक नियमित कर्मचारी और 44 हजार संविदा कर्मचारी लाभान्वित हो चुके हैं।

नई वर्दी और ड्रेस कोड लागू

कोल इंडिया ने कर्मचारियों के बीच साझा पहचान, व्यावसायिकता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया है। अब नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ खदानों में काम करने वाले ठेका श्रमिकों पर भी ड्रेस कोड (Coal India Compensation Hike) लागू होगा। यह पहल कार्यस्थल पर अनुशासन और सुरक्षा दोनों को सुनिश्चित करेगी।

कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हाल ही में घोषणा की थी कि कोल इंडिया कर्मचारियों के लिए सुरक्षा और भत्तों में सुधार किए जाएंगे। उसी कड़ी में यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला न सिर्फ कर्मचारियों को सुरक्षा का भरोसा देगा, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। वी केयर पहल (Coal India Compensation Hike) के अंतर्गत उठाए गए ये कदम कोल इंडिया के श्रमिकों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।

श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
Illegal Paddy Storage Action : अवैध धान भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 2112 कट्टा धान जब्त
Chhattisgarh Violence : जांजगीर-चांपा में ‘सरप्राइज’ के बहाने 6वीं के छात्र का गला रेतने की कोशिश, दो आरोपी युवक गिरफ्तार
Chhattisgarh Cooperative Marketing Federation Authority : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ में प्रशासनिक बदलाव, शशिकांत द्विवेदी को मिली निर्णायक जिम्मेदारी
नारी शक्ति वंदन बिल पर सियासत गरम: अरुण साव का कांग्रेस पर हमला, रंजीता रंजन के बयान से बढ़ा विवाद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Constable Accused of Smuggling
Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट

Railway Constable Accused of Smuggling : ACB ने…

Ambikapur Delhi Train Service
Ambikapur Delhi Train Service : अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, मंगलवार-गुरुवार को मिलेगी सुविधा

Ambikapur Delhi Train Service :बिलासपुर DRM राकेश रंजन…

Raipur Mana Road Accident
Raipur Mana Road Accident : माना में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Raipur Mana Road Accident : घटना सोमवार रात…

Durg Knife Murder Case
Durg Knife Murder Case : सिगरेट मांगने पर विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; 2 युवक हिरासत में

Durg Knife Murder Case : ASP शोभराज अग्रवाल…

Bilaspur Drunk Driving Case
Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो

Bilaspur Drunk Driving Case : ट्रैफिक ASP रामगोपाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?