CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Accident Case : रफ्तार का तांडव, सहायक आयुक्त की सास और युवक की दर्दनाक मौत

Road Accident Case : रफ्तार का तांडव, सहायक आयुक्त की सास और युवक की दर्दनाक मौत

By Newsdesk Admin
18/09/2025
Share
Road Accident Case
Road Accident Case

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। बीजापुर जिले में पदस्थ सहायक आयुक्त (एसी) डॉ. आनंदजी सिंह के परिवार पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा घटित हुआ। जेल में उनसे मिलने गए परिवार को लेकर लौटते समय उनका सूमो वाहन बास्तानार घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क हादसा (Road Accident Case) इतना भयावह था कि डॉ. सिंह की सास सविता ठाकुर (65) ने डिमरापाल अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके बेटे हर्ष गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि पत्नी गीता और पुत्र यश को मामूली चोटें आईं।

हादसे में एक अन्य व्यक्ति शुभम सक्सेना (27), जो बैंगलोर की निजी कंपनी में कार्यरत था और जगदलपुर में टाटा मोटर्स में इंटरव्यू देने जा रहा था, की भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सूमो वाहन सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से टकराकर खेत में पलट गया। तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को इस सड़क हादसा (Road Accident Case) का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

प्रतिवर्ष 300 से अधिक मौतें

आंकड़े बताते हैं कि जनवरी से जून 2025 तक बस्तर संभाग के सात जिलों में 300 से अधिक लोग सड़क हादसों (Road Accident Case) में जान गंवा चुके हैं। 2024 में बस्तर जिले में 249 दुर्घटनाओं में 136 मौतें और 256 लोग घायल हुए। नेशनल हाईवे-30 पर 2024 में 298 दुर्घटनाओं में 198 मौतें दर्ज की गईं, जबकि 2025 में अब तक 63 हादसों में 70 लोगों की जान जा चुकी है। तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और लापरवाही प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन ने सड़क सुरक्षा सुधार के प्रयास तेज कर दिए हैं। ₹307 करोड़ की लागत से फोरलेन बाईपास और ₹2,300 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिससे भविष्य में सड़क हादसों (Road Accident Case) में कमी लाने की उम्मीद जताई जा रही है।

विवादों में घिरे हैं सहायक आयुक्त

डॉ. आनंद सिंह साल की शुरुआत से ही विवादों से घिरे हैं। वे डीएमएफ (जिला खनिज निधि) घोटाले और महिला शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। गीदम की एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और तीन बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया। हालांकि, डॉ. आनंद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए महिला पर ब्लैकमेलिंग और एक करोड़ रुपये की मांग का आरोप लगाया। मार्च 2025 में उनके खिलाफ जिला खनिज निधि न्यास में गड़बड़ी के मामले की ईओडब्लू जांच जारी है।

Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम
मजदूरी विवाद में मछली कारोबारी की हत्या, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 5 आरोपी गिरफ्तार
CG खबर : अनवर ढेबर के रिश्तेदार के घर ED का छापा, रायपुर मौदहापारा और गरियाबंद में अलसुबह 10-10 गाड़ियों में पहुंचे अफसर, जांच जारी
CG BJP Neta FIR Case : खैरागढ़ में पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप, थाने में FIR दर्ज—जांच तेज
School Timing Change GPM: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्कूलों का समय बदला, 16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेंगी कक्षाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?