सीजी भास्कर, 20 सितंबर। रायपुर सेंट्रल जेल (Prison Escape) से एक बड़ा सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। जेल में बंद एक कैदी शुक्रवार को प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान चंद्रवीर उर्फ पिंटू (32 वर्ष) निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। यह कैदी (Prison Escape) के बाद पुलिस और जेल प्रशासन दोनों की नींद उड़ा चुका है।
NDPS एक्ट में मिली थी 15-15 साल की सजा
चंद्रवीर को विशेष न्यायाधीश NDPS एक्ट रायपुर, पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने 25 जुलाई 2024 को दोषी करार दिया था। अदालत ने उसे NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(C) और 29 के तहत 15-15 साल की सश्रम कैद और तीन लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। यदि जुर्माना नहीं भरा जाता तो छह साल अतिरिक्त जेल की सजा भी भुगतनी थी।
ऐसे दिया प्रहरी को चकमा
घटना 21 अगस्त की बताई जा रही है। जेल के पुराने हेडक्वार्टर (Prison Escape) में मरम्मत कार्य के लिए पांच कैदियों को प्रहरी मनीष राजवाड़े की निगरानी में भेजा गया था। दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच चंद्रवीर ने प्रहरी को चकमा दिया और पीछे के रास्ते से फरार हो गया। यह (Prison Escape) इतनी तेजी से हुआ कि अन्य कैदी और प्रहरी कुछ समझ भी नहीं पाए।
FIR दर्ज, 5 हजार का इनाम
फरार कैदी की जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक ने गंज थाना में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रायपुर SSP ने फरार कैदी की सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही, घटना की सूचना जेल मुख्यालय, रायपुर कलेक्टर, एसएसपी रायपुर और मथुरा पुलिस (यूपी) को भी भेज दी गई है।
सुरक्षा पर उठे सवाल
जेल प्रशासन ने घटना के बाद सुरक्षा मानकों की समीक्षा शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक ने कहा कि फरार कैदी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि (Prison Escape) की तुरंत सूचना पुलिस को दें। (Prison Escape) की इस घटना ने जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तलाशी अभियान तेज
पुलिस ने जिले और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। शहर के कई रास्तों पर चेक पोस्ट लगाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस घटना से सबक लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।


