CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Fraud : महिला विज्ञानी बनी शातिर ठगों का शिकार, दिल्ली पुलिस और CBI अधिकारी बनकर उड़ाए 42 लाख

Cyber Fraud : महिला विज्ञानी बनी शातिर ठगों का शिकार, दिल्ली पुलिस और CBI अधिकारी बनकर उड़ाए 42 लाख

By Newsdesk Admin
20/09/2025
Share
Cyber Fraud
Cyber Fraud

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। राजधानी में एक महिला वैज्ञानिक से साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस (Cyber Fraud), ट्राई और सीबीआई (Cyber Fraud) अधिकारी बताकर महिला से 42 लाख रुपये ठग लिए। महिला तिरुपति अपार्टमेंट, टैगोर नगर रायपुर में रहती हैं और चंडीगढ़ स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी में चीफ साइंटिस्ट पद से सेवानिवृत्त हैं।

जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को महिला के मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम से जारी सिम कार्ड से ब्लैकमेलिंग कॉल जा रहे हैं। इसके बाद कॉल ट्रांसफर कर दिया गया और दूसरे व्यक्ति ने खुद को दिल्ली पुलिस (Cyber Fraud) का अधिकारी बताया। उसने महिला को भरोसे में लेते हुए कहा कि मुंबई में उनके नाम से बैंक खाता खोला गया है और उसमें मनी लॉन्ड्रिंग के तहत 30 लाख रुपये जमा हुए हैं।

CBI अधिकारी बनकर किया वारंट का डर

इसके बाद कॉल को तीसरे नंबर पर ट्रांसफर कर दिया गया। इस बार सामने वाले ने खुद को सीबीआई (Cyber Fraud) अधिकारी बताया और कहा कि महिला के खिलाफ वारंट जारी किया जा चुका है। उनके सभी बैंक खाते और संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी। महिला घबराई और बचाव के लिए पूरी तरह ठगों की बातों में आ गई।

रकम ट्रांसफर करने के बाद खुला खेल

ठगों ने कहा कि बैंक खाते की जांच के लिए रकम ट्रांसफर करनी होगी, जो बाद में लौटा दी जाएगी। महिला ने भरोसा कर लिया और 19 सितंबर को एसबीआई पीबीबी सिविल लाइन शाखा से 42 लाख रुपये RTGS के जरिए स्टेक इनोवेशन ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड, धारवाड़ (कर्नाटक) के खाते में भेज दिए।

जब मांगी निवेश की जानकारी तो हुआ शक

रकम ट्रांसफर करने के बाद ठगों ने महिला से उनके म्यूचुअल फंड और अन्य निवेश (Cyber Fraud) की जानकारी मांगी। यहीं से उन्हें शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। तब जाकर महिला ने रायपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब मामला साइबर सेल और संबंधित थाने की जांच में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में रकम की रिकवरी और आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। शुरुआती पड़ताल में यह संगठित गिरोह का काम लग रहा है, जो दिल्ली और कर्नाटक में सक्रिय है।

Raigarh Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Elephant Attack in Raigarh: वृद्धा की मौत, पति ने नदी किनारे छिपकर बचाई जान
सर्वजन की खुशहाली और प्रगति के लिए महाकुंभ में सीएम, स्पीकर संग संगम में डुबकी लगाएंगे विधायक रिकेश सेन, सपत्नीक कल सुबह प्रयागराज होंगे रवाना
स्मृति नगर, जुनवानी, खमरिया से जेवरा सिरसा आईआईटी तक बनेगी फोरलेन, वैशाली नगर विधायक रिकेश ने बताया 20.65 करोड़ स्वीकृत
Black Spot Monitoring : मौत के ब्लैक स्पॉट पर सरकार का शिकंजा, हादसे रोकने सड़कों पर हाई अलर्ट, 150 जगहों पर दौड़ रही ईवी क्रांति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishwakarma Jayanti : CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, ई-बाइक से ई-रिक्शा तक श्रमिकों को राहत
Vishwakarma Jayanti : CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, ई-बाइक से ई-रिक्शा तक श्रमिकों को राहत

विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma Jayanti) के अवसर पर रायपुर…

Pathalgaon Kunkuri Highway : PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ को तोहफा, 125 करोड़ में बनेगी 64 किमी सड़क
Pathalgaon Kunkuri Highway : PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ को तोहफा, 125 करोड़ में बनेगी 64 किमी सड़क

लंबे समय से अटके इस राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण…

Mule Bank Accounts
Mule Bank Accounts : दुर्ग में साइबर ठगी और सट्टे के नेटवर्क पर शिकंजा, 257 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। साइबर ठगी और ऑनलाइन…

5 Kg Baby Girl : 5 किलो की बच्ची का सामान्य प्रसव, पिता ने रखा तृषा नाम
5 Kg Baby Girl : 5 किलो की बच्ची का सामान्य प्रसव, पिता ने रखा तृषा नाम

मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। 5 किलो…

Blood Donation Camp
Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया रक्तदान, कलेक्टर-मितानिनों ने भी बढ़ाया हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?