CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India Vs Pakistan : पाकिस्तान क्रिकेट टीम की विवादास्पद हरकत, भारत-पाक मैच से पहले बढ़ी तल्खी

India Vs Pakistan : पाकिस्तान क्रिकेट टीम की विवादास्पद हरकत, भारत-पाक मैच से पहले बढ़ी तल्खी

By Newsdesk Admin
21/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 सितंबर। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान (India VS Pakistan) के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज सुपर-4 मुकाबले से पहले दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। दुबई में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एक हरकत ने माहौल को और भी गर्मा दिया है।

Contents
  • हरिस रऊफ ने शुरू किया नारा?
  • मैच रेफरी पर भी विवाद
रिपोर्ट्स के अनुसार, दुबई की आईसीसी एकेडमी में प्रैक्टिस सेशन के दौरान पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों ने ‘6-0, 6-0’ के नारे लगाए। यह नारा हाल ही में हुए एक सैन्य टकराव से जुड़ा हुआ है। जहाँ पाकिस्तानी वायुसेना ने छह भारतीय लड़ाकू विमानों को गिराने का दावा किया था।

हरिस रऊफ ने शुरू किया नारा?

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हरिस रऊफ ने प्रैक्टिस के दौरान इस नारे की शुरुआत की, जिसके बाद बाकी खिलाड़ी भी उनका साथ देने लगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें हरिस रऊफ को ‘6-0’ का इशारा करते हुए देखा जा सकता है। (India VS Pakistan)

यह कोई पहली बार नहीं है जब दोनों टीमों के बीच तनाव देखने को मिला है। ग्रुप स्टेज के मैच के बाद भी हैंडशेक विवाद हुआ था। भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इसके जवाब में, पाकिस्तान ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार किया था।

मैच रेफरी पर भी विवाद

इस बीच, मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट की नियुक्ति ने भी विवाद को और हवा दी है। पाकिस्तानी टीम (India VS Pakistan) ने पहले भी पायक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की थी। जिसे आईसीसी ने दो बार खारिज कर दिया था। अब सुपर-4 मैच में पायक्रॉफ्ट की मौजूदगी विवाद को और बढ़ा सकती है।

From struggle to success : बस्तर के हॉस्टल से निकले 11 खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर जीत रहे पदक
Asia Cup 2025: हार्दिक पंड्या का नया लुक एशिया कप 2025 से पहले सुर्खियों में, UAE के खिलाफ पहले मैच में दिखेगा जलवा
IND vs SA : धर्मशाला टी20 शुभमन गिल के लिए आखिरी मौका! प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव
Farmer ID Mandatory : खरीफ सीजन से पहले बड़ा बदलाव, अब बिना इस ‘खास नंबर’ के नहीं मिलेगा एक दाना खाद
IPL Rain : रायपुर में बड़े मुकाबले से पहले मौसम ने बढ़ाई हलचल, बारिश ने दर्शकों को किया परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Badshah Divorce Rumours 
Badshah Divorce Rumours : बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते पर फिर उठे सवाल, तलाक की चर्चा

Badshah Divorce Rumours  :ऐसे में सोशल मीडिया पर…

Kawardha Suicide Case
Kawardha Suicide Case : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड से अनबन की बात सामने आई

Kawardha Suicide Case :आत्महत्या के कारणों का पता…

Minor Driving Crackdown
Minor Driving Crackdown : स्कूल जा रहे 7 छात्र पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए

Minor Driving Crackdown :पुलिस ने चेतावनी दी है…

Ravi Bhagat Arrest 
Ravi Bhagat Arrest : हाईस्कूल हंगामा मामले में रवि भगत पर कार्रवाई, जेल भेजने का आदेश

Ravi Bhagat Arrest :स्कूल प्रबंधन द्वारा समझाने के बावजूद…

Dhamtari Knife Attack
Dhamtari Knife Attack : पुरानी रंजिश का बदला लेने खूनी हमला

Dhamtari Knife Attack :घटना की सूचना मिलते ही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?