CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » EOW Raid Chhattisgarh : आठ घंटे की छानबीन! सौम्या के लिपिक जयचंद कोसले के घर से निकले काले खेल के सबूत

EOW Raid Chhattisgarh : आठ घंटे की छानबीन! सौम्या के लिपिक जयचंद कोसले के घर से निकले काले खेल के सबूत

By Newsdesk Admin
22/09/2025
Share
EOW Raid Chhattisgarh
EOW Raid Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस शासनकाल में मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ रहे लिपिक सहायक ग्रेड-2 जयचंद कोसले (EOW Raid Chhattisgarh) के घर पर छापा मारा। अकलतरा के वार्ड नंबर 15 स्थित आंबेडकर चौक के पास उसके घर में सुबह छह बजे दबिश दी गई। यह कार्रवाई लगभग आठ घंटे तक चली। इस दौरान टीम को कई अहम दस्तावेज और लेन-देन से जुड़ी जानकारियां मिलीं।

सूत्रों के अनुसार जयचंद कोसले (EOW Raid Chhattisgarh) न केवल सचिवालय में पदस्थ रहा बल्कि वह कोल ब्लाक मामले में चर्चित आईएएस सौम्या चौरसिया का करीबी भी माना जाता है। सौम्या चौरसिया पर पहले से ही भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई में जयचंद और सौम्या के बीच संबंध जांच की एक बड़ी कड़ी साबित हो सकते हैं।

कार्रवाई के दौरान टीम ने घर के हर कमरे की बारीकी से तलाशी ली। बैंक खातों, जमीन और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में जयचंद कोसले की आय और उसकी संपत्ति में बड़ा अंतर पाया गया है। पहले से ही उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें दर्ज थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में दर्जनभर अधिकारियों की टीम गठित कर दबिश दी।

जांच के दौरान (EOW Raid Chhattisgarh) मोहल्ले में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कार्रवाई पर चर्चा करते रहे। ईओडब्ल्यू की टीम का कहना है कि जब्त दस्तावेजों और बैंक खातों की गहराई से पड़ताल की जाएगी। अगर आरोपों की पुष्टि होती है तो जयचंद कोसले के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर आगे की विस्तृत जांच शुरू होगी।

करीब आठ घंटे की तलाशी के बाद टीम दोपहर दो बजे घर से बाहर निकली। इस कार्रवाई ने अकलतरा ही नहीं बल्कि पूरे जिले में हलचल मचा दी। गौरतलब है कि जयचंद कोसले के पिता दिनेश चंद कोसले कलेक्टर कार्यालय जांजगीर में पदस्थ हैं। ऐसे में परिवार की प्रशासनिक पृष्ठभूमि ने इस मामले को और चर्चित बना दिया है।

रायपुर स्थित निवास पर भी दबिश

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम (EOW Raid Chhattisgarh) ने रायपुर में भी पंजीबद्ध मामले के तहत कार्रवाई की। भादंवि की धारा 420, 120 बी, 384, 467, 468 और 471 के प्रकरण में रविवार को रायपुर और अकलतरा स्थित उसके आवास पर तलाशी की गई। आरोप है कि जयचंद कोसले, आईएएस सौम्या चौरसिया का मुख्य सहयोगी था, जिसने अवैध कोल लेवी वसूली के करीब 50 करोड़ रुपये का प्रबंधन किया। यह कार्रवाई आने वाले समय में और बड़े खुलासों का कारण बन सकती है।

CG Breaking News : सड़क नाकाबंदी मामला, घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में NIA की छापामारी, 4 माओवादी गिरफ्तार, पढ़िए “लखमा” का हाल
Chhattisgarh Manufacturing : माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, बदल रही छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान
Chhattisgarh Assembly Special Session LIVE : दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ कार्यवाही शुरू
Congress Camp : गांवों में रात बिताने निकले जिला अध्यक्ष, आखिर किस मकसद से कांग्रेस ने शुरू किया यह नया प्रयोग
नाश्ते के ठेले से लौट रहे व्यापारी को कुचलकर 4 किमी तक घसीटा; रायपुर में खौफनाक हादसा, सड़क पर फैला खून
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?