CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cattle Trafficking Crisis : पिछले पौने दो साल में 5 लाख पशुधन राज्य से गायब, 2500 की दुर्घटना भूख से मौत

Cattle Trafficking Crisis : पिछले पौने दो साल में 5 लाख पशुधन राज्य से गायब, 2500 की दुर्घटना भूख से मौत

By Newsdesk Admin
29/09/2025
Share
Cattle Trafficking Crisis
Cattle Trafficking Crisis

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार के राज में (Cattle Trafficking Crisis) गायों की तस्करी शुरू हो गयी, गाये भूख से, दुर्घटना से मर रही है, भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया।

Contents
  • गो वंश की तस्करी को बढ़ावा
  • भाजपा के राज में महा पाप हो रहा
  • कांग्रेस पार्टी ने की ये मांग Cattle Trafficking

जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है।

विभिन्न समाचार माध्यमों में जो खबरें आई है उसके अनुसार पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़को पर कुचल कर मारी गई। लगभग 1200 से अधिक गाय भूख से चारे पानी के अभाव में मारी गई। 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने से मारी गई।

बैज ने कहा कि सरकार ने गोठान बंद कर दिया विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई फिर गोधाम बनाने का निर्णय हुआ लेकिन न गो अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गो धाम बनाया गया।

दिखावे के लिये गोधामों में चारा के लिये राशि की घोषणा भी सरकार ने किया, प्रति पशुधन 10 रू., प्रतिदिन चारा के लिये आवंटन की बात की गई इतने में कौन सा (Cattle Trafficking) चारा आयेगा?

गो वंश की तस्करी को बढ़ावा

अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गोठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गो वंश जब एक समस्या के रूप में सामने आई तो सरकार ने अघोषित रूप से एक बेहद ही क्रूर निर्णय लिया और गो वंश की तस्करी को बढ़ावा देने शुरू कर दिया। 2023 में लगभग 14 लाख गोवंश का राज्य में कांग्रेस की सरकार के समय 10800 गोठानों में व्यवस्थापन होता था उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी। (Cattle Trafficking Crisis)

गायो के मौत के मामले में कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटियां बनाई है उनकी रिपोर्ट और हमने जो अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की वह बहुत ही चौंकाने वाली वाली और दुखद है।

दो साल में गांवों और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गोवंश गायब हो गए।

दुर्घटना से मरने वाली भूख से मरने वाली कुल गायों की संख्या तो लगभग 2 हजार से ढाई हजार तक है। फिर ये लगभग पांच लाख गाय कहां गई? सीधा मतलब है उनकी (Cattle Trafficking) तस्करी कर यूपी महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचा दी गई।

भाजपा के राज में महा पाप हो रहा

कहा कि खुद को गो पूजक और गो रक्षक बताने वाली भाजपा के राज में यह महा पाप हो रहा गायों की तस्करी हो रही गाय स्लाटर हाउस भेजी जा रही। मोदी सरकार आने के बाद भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन गया।

बीफ निर्यात करके मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर कमा रही है। 2014 के बाद भाजपा की मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत दुनिया के 65 देशों में बीफ निर्यात कर रहा है।

भाजपा शासित राज्यों में देश के सर्वाधिक स्लाटर हाउस है, यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में है। इलेक्ट्रोल बांड में खुलासा हुआ कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियों से चंदा लिया।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी हमने गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए, गोबर खरीदी शुरू किया, ताकि लोग गायों का पालन पोषण करे उनकी आय का जरिया बने भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो गो वंश को कत्ल खाने भेज रही है।

कांग्रेस पार्टी ने की ये मांग Cattle Trafficking

पिछले पौने दो साल में प्रदेश से (Cattle Trafficking) गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार स्पष्टीकरण दें।

सरकार 2023 के पहले के सभी 10800 गौठानो को पुनः शुरू करें।

गोठानों में चारा पानी की सुरक्षित व्यवस्था किया जाये।

पत्रकारवार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व सांसद छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, सकलेन कामदार, जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह, अजय गंगवानी, सौरभ साहू उपस्थित थे।

Raipur Student Beaten Video : 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा; वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद
A massive fire caused trouble at Kudargarh Devi Dham : अगरबत्ती से भड़की लपटों ने ज्योति कलश भवन को लिया चपेट में
Illegal Betting Chhattisgarh : शांत गांव में मोबाइल से चल रहा था खेल, पुलिस की दबिश ने खोल दी पूरी परत
Balod Murder Case : पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी की हत्या की, सोते समय आरी से गला रेतने का आरोप
CG Breaking : धमतरी जिले के तहसीलदार Suspend, कलेक्टर के जांच प्रतिवेदन पर संभाग आयुक्त कावरे की बड़ा Action
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?