CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Special Educator Vacancy : बिना परीक्षा 100 पदों पर भर्ती, वेतनमान 35,000 से 50,000 तक

Special Educator Vacancy : बिना परीक्षा 100 पदों पर भर्ती, वेतनमान 35,000 से 50,000 तक

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
Assistant Professor Recruitment Delay
Assistant Professor Recruitment Delay

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। सरकारी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से (Special Educator Vacancy) की भर्ती को मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार 100 स्पेशल एजुकेटर नियुक्त करेगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 में एक बार की छूट दी गई है। वित्त विभाग ने भी इस भर्ती पर सहमति दे दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में दिव्यांग छात्रों के हित में बड़ा निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने तय किया कि इस बार चयन परीक्षा के बजाय मेरिट लिस्ट के आधार पर सीधी भर्ती (Special Educator Vacancy) की जाएगी। इसका सीधा फायदा उन अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्होंने लंबे समय से इस अवसर का इंतजार किया है।

बैठक में सरकारी कर्मचारियों की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव मंगाए जाएंगे। यह निर्णय लगभग 2.5 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों के लिए राहतकारी साबित होगा।

इसी कैबिनेट बैठक में दिव्यांगजनों के लिए एक और अहम निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की बकाया राशि 24.50 करोड़ रुपये को एकमुश्त लौटाने की मंजूरी दी गई। निगम द्वारा राज्य के दिव्यांगजनों को शिक्षा और स्वरोजगार के लिए न्यूनतम तीन प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इससे हजारों दिव्यांगजनों को (Special Educator) की नियुक्ति के साथ-साथ शिक्षा एवं रोजगार दोनों क्षेत्रों में नई संभावनाएं मिलेंगी।

राज्य सरकार का मानना है कि (Special Educator) की तैनाती से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को अतिरिक्त सहयोग मिलेगा और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी। यह कदम न केवल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा बल्कि (Special Educator) अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर भी प्रदान करेगा।

पदों की संख्या व वेतनमान

कुल 100 पद — (Special Educator) भर्ती की जाएगी। वहीं राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि स्पेशल एजुकेटर का वेतनमान शिक्षकों के समान होगा, जो लगभग ₹35,000 से ₹50,000 प्रति माह तक रह सकता है।

Government Jobs 2026 : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 13 हजार+ पदों पर भर्ती, पुलिस से ISRO तक अवसर
CG-पुलिस भर्ती ब्रेकिंग : आरक्षकों की भर्ती के लिए फिजिकल परीक्षा की तारीख घोषित, जानिये कब से कहां-कहां होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
UPSC IFS Result Announced : यूपीएससी ने जारी किया गया आईएफएस परीक्षा का रिजल्ट, इतने उम्मीदवारों ने मारी बाजी
Chhattisgarh Business Bill 2026 : कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी
BHIM NPS Account : BHIM ऐप से मिनटों में खुलेगा NPS अकाउंट, EPF पेंशन फंड ट्रांसफर की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Wife Murder Case
GPM Wife Murder Case : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़का पति, चाकू से गले पर वार कर हत्या; झाड़ियों में फेंका शव

GPM Wife Murder Case : गौरेला थाने में…

Bilaspur Ganesh Pandal Murder
Bilaspur Ganesh Pandal Murder : गणेश पंडाल में DJ की आवाज को लेकर विवाद, युवक की चाकू घोंपकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Ganesh Pandal Murder : पुलिस ने आरोपी…

रायपुर में प्रेमी ने महिला पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत; आरोपी फरार

रायपुर में एक महिला को उसके प्रेमी ने…

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक कई इलाकों…

Vaibhav Suryavanshi Team India
Vaibhav Suryavanshi Team India : वैभव सूर्यवंशी को बाहर करने पर भड़के श्रीकांत, बोले- ऐसे खिलाड़ी पर भरोसा जरूरी

Vaibhav Suryavanshi Team India : युवा वैभव सूर्यवंशी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?