CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NCRB Crime Report 2023 : 1 साल में 31% बढ़े साइबर क्राइम, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा

NCRB Crime Report 2023 : 1 साल में 31% बढ़े साइबर क्राइम, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
NCRB Crime Report 2023
NCRB Crime Report 2023

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों (NCRB Crime Report 2023) की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराधियों के हौसले कम होते नहीं दिख रहे हैं। अपराध की दुनिया में एक ऐसा ट्रेंड सामने आया है, जिसने समाज और व्यवस्था दोनों को चिंता में डाल दिया है। आंकड़ों के नए खुलासे ने चौंका दिया है कि अपराधों में कमी नहीं, बल्कि बढ़ोतरी हो रही है।

सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि तकनीक के सहारे किए जा रहे अपराध (NCRB Crime Report 2023) सबसे तेज़ रफ्तार से बढ़ रहे हैं। लोगों को ठगने के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं और सुरक्षा तंत्र के प्रयासों को नाकाम करते नज़र आ रहे हैं।

यह खुलासा नई दिल्ली में जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2023 की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट (NCRB Crime Report 2023) के मुताबिक साइबर अपराधों में 2022 की तुलना में 2023 में 31.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2022 में साइबर अपराधों के 65,893 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2023 में यह संख्या बढ़कर 86,420 हो गई। इनमें से लगभग 70 प्रतिशत (59,526) मामले धोखाधड़ी से जुड़े थे।

महिलाओं के विरुद्ध अपराधों (NCRB Crime Report 2023) में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 2023 में कुल 4,48,211 मामले दर्ज हुए, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 4,45,256 था। इनमें सबसे अधिक मामले पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता (1.33 लाख), अपहरण (88,605) और शीलभंग की नीयत से हमले (83,891) के थे। हालांकि दर लगभग स्थिर 66.2 प्रति लाख ही रही। बच्चों के विरुद्ध अपराध भी 9.2 प्रतिशत बढ़े। इनमें सबसे अधिक अपहरण (45 प्रतिशत) और यौन अपराध (38.2 प्रतिशत) शामिल रहे।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध अपराधों में 28.8 प्रतिशत और अनुसूचित जाति के विरुद्ध अपराधों में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आत्महत्या के मामलों में 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिनमें बीमारी प्रमुख कारण पाया गया। महाराष्ट्र और तमिलनाडु इस मामले में सबसे आगे रहे।

एनसीआरबी रिपोर्ट (NCRB Crime Report 2023) बताती है कि देश में प्रति लाख जनसंख्या पर अपराध दर 2022 में 422.2 से बढ़कर 2023 में 448.3 हो गई। इसमें साधारण घायल करने के 21.3 प्रतिशत, दंगों के 13.2 प्रतिशत और दुष्कर्म के 9.2 प्रतिशत मामले शामिल रहे।

Bhilai : किसका है कार से जब्त 6 करोड़ 60 लाख कैश, दुर्ग पुलिस ने मशीन से गिनवाया, 4 युवकों से पूछताछ जारी
NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी: कम मार्क्स आने से था तनाव में…
मस्जिद में अवैध निर्माण का भारी विरोध, हिंदू संगठनों का लगातार उग्र प्रदर्शन, पुलिस के लाठी चार्ज में अनेक घायल
Wadrafnagar Road Accident : वाड्रफनगर के पास दो बाइकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, युवक की मौत, महिला समेत तीन गंभीर
रायपुर आटोमोबाइल कंपनी के कर्मचारी से भिलाई में रात 12 बजे लूट, बाईक से तीन युवकों ने रोक जेब पर मारा झपट्टा, डंडे पीटा और बैग ले निकल भागे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Suspension Notice
Teacher Suspension Notice : 10 महीने से बिना अनुमति गायब शिक्षक पर सख्ती, अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : लगातार अनधिकृत रूप से…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : कोई पात्र परिवार न छूटे… डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM…

IAS Transfer
IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिला पंचायत CEO बदले

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक…

RKVY Scheme
RKVY Scheme : वर्षा पर निर्भर खेती से मिली मुक्ति, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना ने बदली किसान की तकदीर

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक… पीएम आवास योजना ने बदल दी जिंदगी, अब आत्मनिर्भर बनने की नई उड़ान

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?