CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Democracy Education : जेन-जी अब ग्राम सभा में सीखेगी लोकतंत्र का असली सबक

Democracy Education : जेन-जी अब ग्राम सभा में सीखेगी लोकतंत्र का असली सबक

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
Democracy Education
Democracy Education

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। कोई नेपाल में जेन-जी यानी युवा पीढ़ी के प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताने लगा तो किसी ने लद्दाख की हिंसा को इससे जोड़ दिया। मगर, भारत सरकार चाहती है कि जेन-जी और उसके बाद की पीढ़ियों जैसे जेन अल्फा और जेन बीटा को किसी भी तरह के भटकाव से बचाते हुए स्कूली स्तर पर उनमें लोकतंत्र की समझ विकसित की जाए। इस दिशा में बड़ी पहल करते हुए पंचायतीराज मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय के साथ मिलकर (Democracy Education) की शुरुआत की है।

इस योजना के तहत आदर्श युवा ग्राम सभा प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना है। छात्र यह समझेंगे कि वे अपनी समस्याओं और आकांक्षाओं को लोकतांत्रिक तरीके से कैसे उठाएं और इस प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी कैसे हो सकती है।

रायपुर (छत्तीसगढ़) : पंचायतीराज मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि इन प्रतियोगिताओं की शुरुआत केंद्रीय विद्यालयों से की जाएगी। चूंकि ग्रामीण भारत की जनसंख्या सबसे अधिक है और ग्राम पंचायत लोकतंत्र की पहली सशक्त सीढ़ी है, इसलिए आदर्श युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता की शुरुआत जवाहर नवोदय विद्यालयों और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों से की जाएगी। प्रतियोगिता की शुरुआत देशभर के एक हजार विद्यालयों से की जा रही है। इस पहल से ग्रामीण भारत के विद्यार्थियों में (Democracy Education) की समझ विकसित होगी।

जागरूकता के अभाव में अभी कम है ग्रामीण सभाओं में जन हिस्सेदारी

मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुशील कुमार लोहानी ने बताया कि आज जो छात्र स्कूलों में पढ़ रहे हैं, वह 18 वर्ष की उम्र के होते ही अपनी-अपनी ग्राम सभा के सदस्य भी बन जाएंगे। उनका अधिकार है कि वे ग्राम सभा की बैठकों में शामिल होकर गांव के विकास के मुद्दे उठाएं और संबंधित सरपंच या पंचायत अधिकारियों से प्रश्न करें। समस्याओं का समाधान कराएं।

चूंकि जागरूकता की कमी के कारण ग्रामीण लोगों की भागीदारी ग्राम सभाओं में कम होती है, इसलिए पंचायतीराज मंत्रालय ने आदर्श युवा ग्राम सभा प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रतियोगिता के दौरान काल्पनिक ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सरपंच, अधिकारी और ग्राम सभा के सदस्य होंगे। मुद्दे उठाए जाएंगे, विमर्श होगा, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स तैयार किए जाएंगे। इस तरीके से छात्र (Democracy Education) का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।

…ताकि भविष्य में युवा पीढ़ी समाज में अहम भागीदारी निभाए

इस प्रतियोगिता के लिए ‘मेरी पंचायत एप’ की तरह ही एक विशेष एप भी विकसित किया जाएगा, जिससे छात्र पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझ सकें। भविष्य में ये छात्र समाज में अपनी भागीदारी निभाएंगे और अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझेंगे।

अतिरिक्त सचिव का मानना है कि इस पहल से गांवों में एक मजबूत जेन-जी तैयार होगी, जो लोकतंत्र की प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से समझेगी। शिक्षकों का प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है। पहले चरण के बाद यह माड्यूल राज्यों को दिया जाएगा ताकि वे भी इस प्रतियोगिता को अपने स्तर पर आयोजित कर सकें और इसे देशभर में पहुंचाने में सहयोग करें। इससे आने वाले वर्षों में ग्रामीण भारत में (Democracy Education) की नई नींव रखी जा सकेगी।

Birgaon Fight Video Viral : गर्लफ्रेंड को छेड़ने पर सड़क पर भिड़े दो गुट, बीरगांव का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
Surat Factory Accident : सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत
उत्तरकाशी भूस्खलन से हाहाकार: BRO महानिदेशक ने लिया जायजा, सड़क बहाली और बचाव कार्यों के लिए जुटाए अतिरिक्त संसाधन!
CG News : 5 लाख लेकर फरार हुआ बैंक का कैशियर, ग्राहकों के पैसे खाते में जमा ही नहीं किए, मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज
Gwalior Road Accident: तेज रफ्तार Fortuner की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जबरदस्त टक्कर, 5 युवकों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

शिक्षक निलंबन कार्रवाई (Raipur Teacher Suspension Case) 48…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?