CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ICC T20I Rankings : अभिषेक शर्मा ने 15 महीने में रचा ऐसा इतिहास, जो विराट-रोहित पूरे करियर में भी नहीं कर पाए

ICC T20I Rankings : अभिषेक शर्मा ने 15 महीने में रचा ऐसा इतिहास, जो विराट-रोहित पूरे करियर में भी नहीं कर पाए

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
ICC T20I Rankings
ICC T20I Rankings

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बुधवार को जारी (ICC T20 Rankings) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में इतिहास के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की, जबकि वरुण चक्रवर्ती भी गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। हालांकि, पाकिस्तान के सैम अयूब टी20 अंतरराष्ट्रीय आलराउंडर की सूची में भारत के हार्दिक पंड्या को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गए।

हाल में यहां संपन्न एशिया कप में भारत की खिताबी जीत के बाद अभिषेक ने (ICC T20 Rankings) इतिहास के सर्वश्रेष्ठ 931 अंक के साथ लगभग पांच साल पुराने रिकार्ड को तोड़ा। आइसीसी ने बताया कि 25 साल के अभिषेक ने 2020 में बनाए इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान के 919 रेटिंग अंक के रिकार्ड को तोड़ा।

एशिया कप के दौरान 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने अभिषेक ने टीम के अपने साथियों सूर्यकुमार यादव (912) और विराट कोहली (909) के पिछले सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक को भी पीछे छोड़ा। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले अभिषेक नेएशिया कप के सात मैच में 44.85 के औसत से 314 रन बनाए।

एशिया कप में सात विकेट चटकाने वाले चक्रवर्ती दुनिया के नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज बने हुए हैं। टीम के उनके साथी कुलदीप यादव (नौ स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर), पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी (12 स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर) और बांग्लादेश के स्पिनर रिषाद हुसैन (छह स्थान के फायदे से 20वें पायदान पर) को रैंकिंग में फायदा हुआ है।

अयूब पंड्या को पछाड़कर पहली बार आलराउंडर की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए। अयूब बल्ले से बुरी तरह विफल रहे लेकिन गेंद से उन्होंने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट चटकाए जिससे वह चार स्थान के फायदे से पंड्या को पीछे छोड़ते हुए आलराउंडर की सूची में शीर्ष पर हैं।

Asia Cup 2025 Super Over Controversy: श्रीलंकाई कोच सनथ जयसूर्या भड़के, बोले- नियमों में हो बदलाव
IPL 2026 : रायपुर में बड़े मुकाबले पर मौसम की नजर, तेज बारिश ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कनें
Vaibhav Suryavanshi Out : 4, 6, 4, 4 के बाद वैभव आउट, पाटीदार ने पकड़ा गजब कैच, देखें वीडियो
Pakistan Prize Money T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, फिर भी पाकिस्तान को करोड़ों का इनाम
World Record :  कैंफर की घातक गेंदबाजी, 5 गेंदों पर 5 विकेट लेकर बने दुनिया के पहले प्लेयर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?